{"_id":"6a554fa593adcad59802f19e","slug":"three-friends-riding-a-scooter-were-hit-by-a-car-one-died-lucknow-news-c-13-lko1070-1826084-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूटी पर जा रहे तीन दोस्त कार की चपेट में आए, एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूटी पर जा रहे तीन दोस्त कार की चपेट में आए, एक की माैत
Tue, 14 Jul 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
मो. शोएब की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोमतीनगर में रविवार देर रात टि्रपलिंग कर जा रहे स्कूटी सवार दोस्त तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में मो. शोएब (20) की मौत हो गई। हादसे घायल हुए उनके दो साथी जुबैर अंसारी और विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुबग्गा के आदर्श नगर मल्लपुर निवासी सादिक अली ने बताया कि उनका बेटा शोएब बिजली मिस्त्री था और चिनहट में काम करता था। रविवार देर रात वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घूमने निकला था। रात करीब एक बजे फन मॉल के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने शोएब को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली थी, पर सुबह पता चला कि गाड़ी पुलिस के पास नहीं है। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र ने बताया कि सादिक अली की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।