{"_id":"63f2898c84822bba300b4697","slug":"three-friends-died-in-road-accident-lucknow-news-lko670234580-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जिम में बने थे दोस्त, हर दिन गुजरता था एक साथ, मौत का वक्त भी एक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: जिम में बने थे दोस्त, हर दिन गुजरता था एक साथ, मौत का वक्त भी एक रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हुए तीनों दोस्त अमित, राजकुमार और प्रांशु इंदिरानगर डी-ब्लॉक स्थित ओलंपिया जिम में ट्रेनर थे।
हर दिन सुबह से रात तक एक साथ रहते थे। गहरी दोस्ती थी। अधिकतर आयोजनों में साथ में ही शिरकत करते थे। शनिवार रात को भी यही हुआ।
शादी समारोह में शामिल होने एक गाड़ी से पहुंचे थे। वापसी में हादसा हुआ और एक वक्त पर ही तीन की जान चली गई। चौथे की हालत गंभीर है।
भाई ने प्रांशु को नहीं दी थी अपनी कार
इंदिरानगर सेक्टर- ए निवासी प्रांशु (23) स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। भाई आशू ने बताया कि शनिवार को प्रांशु ने एक दोस्त की शादी में जाने के लिए कार मांगी थी। उन्होंने मना कर दिया था। तब प्रांशु ने बाइक से जाने की बात कही। इसके बाद जब उसकी बात अमित से हुई तो वह उन सभी के साथ ही चला गया। परिवार में पिता नवीन, मां मीना देवी व भाई आशू है। वह सबसे छोटा था। कुछ समय पहले ही आशू दिल्ली से जिम ट्रेनिंग का डिप्लोमा करके लौटा था।
इकलौता कमाने वाला था राजकुमार
सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले राजकुमार (28) परिजनों के साथ मुंशी पुलिया इलाके में रहते थे। परिवार में पिता बराती, भाई कौशल और मां कौशल्या हैं। परिजनों के मुताबिक, राजकुमार इकलौता कमाऊ सदस्य था। आधी रात जब परिवार वालों को हादसे की खबर मिली तो स्तब्ध रह गए। परिजनों ने बताया कि इसी साल राजकुमार की शादी होने वाली थी।
10 मिनट में आने की बात कही, आई मौत की खबर
हादसे में जान गंवाने वाले अमित कुमार (27) निशातगंज की पेपरमिल कॉलोनी में रहते थे। पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां आशा देवी, दो भाई किशोर, जितेंद्र व बहन रूबी है। परिजनों ने बताया कि नवंबर 2022 में अमित ने एसयूवी खरीदी थी। शनिवार को शादी में जाने की बात बताकर एसयूवी से निकला था। हादसे से करीब दस मिनट पहले अमित ने घर पर फोन कर बताया था कि कुछ देर में आ जाएगा। इस बीच हादसा हो गया। जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो उसके फोन से परिजनों को अमित की मौत की खबर दी।
विज्ञापन
जिसने सुना वह हैरान रह गया, कांप गई रूह
हादसा बहुत दर्दनाक था। सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार को रुक-रुक कर घटना स्थल पर लोगों का मजमा लगा रहा। हादसे के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। उनकी रूह कांप गई।
शरीर की कई हड्डियां मिलीं टूटी
हादसे में तीनों दोस्त अमित, राजकुमार और प्रांशु के सिर से लेकर शरीर के कई हिस्सों पर चोट थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि तीनों के सिर व शरीर की कई हड्डियां टूटी थीं। चेहरा पूरी तरह क्षतविक्षत हो गया था। मौत का कारण शॉक एंड हैमरेज आया है। डॉक्टरों ने तीनों का बिसरा सुरक्षित रख लिया है। पेट में अधपचा दाल-चावल मिला है।