{"_id":"68b0c17600073e68bc025238","slug":"three-fraudsters-arrested-for-tampering-with-atms-and-withdrawing-money-lucknow-news-c-13-knp1050-1357770-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार
Fri, 29 Aug 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। एटीएम में छेड़छाड़ और लोगों को बहका कर उनके डेबिट कार्ड हड़प कर रुपये निकालने वाले तीन शातिर जालसाजों को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को मड़ियांव इलाके से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 39 डेबिट कार्ड, दो मोबाइल फोन और 6510 रुपये मिले।
एएसपी एसटीएफ अमित कुमार नागर के मुताबिक लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि जालसाज एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं गैंग के लोग सीधे-साधे व्यक्तियों को अपनी बातों में उलझा कर उनके डेबिट कार्ड हासिल करके खाते से बड़ी रकम निकाल लेते हैं। इन शिकायतों पर काम करते हुए यूपी एसटीएफ की एक टीम ने बुधवार को मड़ियांव के आईआईएम रोड इलाके से तीन जालसाजों प्रतापगढ़ के लीलापुर शकुहाबाद निवासी परवेज खान, नागरापुर तिलोरी निवासी साहिल और प्रयागराज के देल्हूपुर चंघईपुर निवासी मुक्तदीर को गिरफ्तार किया।
इस तरह वारदात को देते थे अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुंबई, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर व अन्य राज्यों में एटीएम की कैश ट्रे में फेवीक्विक की मदद से लोहे की स्ट्रिप लगा देते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति रुपये निकालने के लिए आता है तो रुपये कैश ट्रे में फंस जाते हैं। रुपये निकाले वाले व्यक्ति को लगता है कि रुपये मशीन से नहीं निकले और वह वहां से चला जाता है। इसके बाद आरोपी कैश ट्रे में अंगुली डालकर पैसे निकाल लेते हैं। इसके अलावा आरोपी सीधे-साधे लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनका डेबिट कार्ड हासिल कर खाते से भी रुपये निकाल लेते हैं। आरोपी परवेज पर पहले से 17, मुक्तदीर पर 12 और साहिल पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। परवेज और मुक्तदीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।