फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died when a SUV hits an auto on Lucknow Varanasi fourlane on Dakafi turn in Sultanpur.

Sultanpur: तेज रफ्तार एसयूपी ने सामने से आ रहे ऑटो को मारी टक्कर, दो बजुर्ग समेत तीन की मौत

Fri, 07 Jun 2024 03:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लंभुआ (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंभुआ (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Jun 2024 03:52 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले की लंभुआ कोतवाली के डकोही मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सामने से आ रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three died when a SUV hits an auto on Lucknow Varanasi fourlane on Dakafi turn in Sultanpur.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ - वाराणसी फोरलेन पर डकाही मोड़ के पास शुक्रवार सुबह वाराणसी से लखनऊ जा रही एसयूवी ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार दो बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एसयूवी सवार लोग फरार हो गए। हादसे वाली लेन पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को फोरलेन से हटाकर आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के डकाही मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वाराणसी से लखनऊ एक एसयूवी जा रही थी। जबकि, शहर की तरफ से एक ऑटो लंभुआ कस्बे में जाने के लिए डकाही मोड़ कट से होकर मुड़ गया। एसयूवी के चालक ने ऑटो को रोकने के लिए हॉर्न बजाया। साथ ही खुद की कार रोकने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनडीए बनाम इंडिया: अब विधानसभा उपचुनाव में होगी परीक्षा, अखिलेश, राहुल, योगी और मोदी की प्रतिष्ठा होगी दांव पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा में हार से घमासान... आकाश की वापसी के आसार; इन 14 सीटों पर 50 हजार से भी कम वोट मिले


अचानक ब्रेक लगाने के बाद भी एसयूवी की ऑटो से आमने - सामने टक्कर हो गई। एसयूवी डिवाइडर से टकराते और अवरोध तोड़ते हुए ऑटो समेत दूसरे लेन पर पहुंच गई। करीब 40 - 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते वाहन जब रुके तो सड़क पर खून ही खून बिखरा था। दुर्घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

हादसे की जानकारी पर पहुंची लंभुआ कोतवाली पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी में भेजा। जहां कोतवाली देहात के वजूपुर पखरौली निवासी गुरुदीन निषाद (62) की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी थे। जिन्हें चिकित्सक ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही एक घायल ढाखापुर चांदा निवासी राजेश कुमार (40) व एक अन्य अज्ञात बुजुर्ग (60)ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। उधर, दुर्घटना के बाद फोरलेन पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि अज्ञात शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


हादसे के बाद सड़क पर बिखरे मंजर देख सत्र रह गए लोग
वाहनों की जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर डकाही गांव के लोग पहुंचे तो फोरलेन पर बिखरे वाहनों के कलपुर्जे व खून का मंजर देख दंग रह गए। जगन्नाथपुर निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह अशोक वर्मा के घर पर मौजूद थे, आवाज सुनकर वे लोग मौके पर पहुंचे तो सड़क पर बिखरे खून देख कर सिहर गए। बूधापुर निवासी मुकेश सिंह ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। घायल ऑटो में तड़प रहे थे तो एक व्यक्ति का शव ऑटो में ही फंसा हुआ था। हादसे के बाद एसयूवी पर सवार लोग व चालक फरार हो गए।

बिना नंबर के थे दोनों वाहन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों पर नंबर नहीं लिखा हुआ था। मौजूद लोग नंबर से वाहन स्वामी का नाम - पता जानने का प्रयास कर रहे थे। नंबर नहीं होने से वह वाहन स्वामियों का पता नहीं लगा सके।

निजी वाहन से भेजे गए घायल
फोरलेन पर हादसे के बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया। एंबुलेंस आने में देरी होती देख एसएचओ अखंडेदव मिश्र ने घायलों को ई रिक्शा व जीप से अस्पताल भिजवाया। बाद में आई एंबुलेंस रेफर केस को लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed