{"_id":"5d66ccd58ebc3e01307706d1","slug":"three-died-in-an-accident-in-katara-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बाइक सवार दम्पत्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति, पत्नी, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बाइक सवार दम्पत्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति, पत्नी, बालक की मौत
Thu, 29 Aug 2019 12:19 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के कटरा थानाक्षेत्र के रंजीत पुर ग्राम सभा के विपिन भट्ठे के पास देर शाम बाइक सवार दंपति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत मासूम पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
कटरा थाना क्षेत्र के तमंचे पुर गांव निवासी राकेश (30) पत्नी निक्का व पुत्र रौनक (1) के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। देर शाम को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए कटरा सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पत्नी और मासूम बालक को चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। देर रात इलाज के दौरान पति राकेश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राकेश अपने ससुराल गंडाही राम लायक के घर गया था। वहां पर बुधवार को नवा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते मे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पूरा परिवार खत्म हो गया। घटना से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।