{"_id":"62358c81d2ec036d7971a3b2","slug":"three-died-in-accidents-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत: कहीं बाइक में आमने-सामने टक्कर तो कहीं कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत: कहीं बाइक में आमने-सामने टक्कर तो कहीं कार ने रौंदा
Sat, 19 Mar 2022 01:25 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Mar 2022 01:25 PM IST
सार
लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कहीं बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई तो कहीं कार ने युवक को रौंद दिया।
विज्ञापन
विस्तार
बंथरा, गौतम पल्ली और चिनहट में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बंथरा के औराव गांव निवासी राजकिशोर (30) गुरुवार दोपहर होली का सामान खरीदने बाजार जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में विक्रम हॉस्पिटल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर चोट आने से राजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लाला खेड़ा निवासी प्रिंस (21) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही राजकिशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकिशोर परचून की दुकान चलाकर पत्नी देश रानी व एक बेटे का गुजारा करता था। हादसे में उसकी मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आलमबाग के दामोदर नगर के रहने वाले प्रकाश चंद्र तिवारी (39) शिक्षक थे। गुरुवार रात वह किसी काम से गोमती नगर जा रहे थे। गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में जियामऊ मोड़ पर वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने प्रकाश को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रकाश के परिवार में पत्नी रेनू और एक बच्चा है। बाराबंकी के रामनगर निवासी सत्तन (52) लखनऊ में अयोध्या रोड पर चिनहट के पास रहता था। ट्राली चला कर गुजारा करने वाला सत्तन गुरुवार दोपहर कुछ सामान खरीदने के लिए पैदल जा रहा था। सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने सत्यम को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।