{"_id":"66db3c882e602ece710645b1","slug":"three-died-in-accidents-in-balrampur-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Balrampur: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Balrampur: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन की मौत, दो घायल
Fri, 06 Sep 2024 11:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:01 PM IST
सार
हादसा इतना गंभीर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बलरामपुर में हुई दुर्घटना के बाद का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्रवार की शाम बलरामपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रफ्तार का कहर में तीन की मौत हो गई। देहात कोतवाली के गोंडा-बहराइच मार्ग पर धुसाह गांव के पास हुए हादसे में ट्रक की चपेट में आकर एक ही मोहल्ले के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तुलसीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मेला से वापस लौट रहे एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के अचलापुर नीलकोठी निवासी 22 वर्षीय शाकिर पुत्र अब्दुल मन्नान व 20 वर्षीय कुलदीप उर्फ लाला कश्यप पुत्र चंदन कश्यप शुक्रवार की देर शाम बाइक से घूमने गए थे। घूमकर वापस लौटते समय बहराइच रोड पर धुसाह के पास ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोंडा-बहराइच मुख्य मार्ग पर हादसा होने के कारण जाम लग गया। आनन फानन में घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक हेलमेट लगाए थे या नहीं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
वहीं, तुलसीपुर में बिलोहा के पास मेला देखकर लौट रहे गुलरिहा गांव के 23 वर्षीय मनोज कुमार की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से आ रहे रामजी व ब्रह्मा से भिड़ गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि घायल मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि रामजी व ब्रह्मा की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है। हेलमेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन