तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के गौरीगंज के स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी गांव के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीजा-साली समेत तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीनों लोगों की मौत से जायस थाने के उड़वा गांव में कोहराम मचा है।
जायस थाना क्षेत्र के हेमराजपुर मजरे उड़वा गांव निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव (56) अपने भांजे शुभम (21) तथा कुड़वार थाना क्षेत्र के बभनगवां निवासी अपनी साली निशा श्रीवास्तव (50) का सुल्तानपुर में इलाज करवाने गए थे।
इलाज के बाद शुक्रवार भोर तीनों लोग कार से वापस अपने गांव हेमराजपुर आ रहे थे। करीब चार बजे उनकी कार गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया।
की जा रही है वाहन चालक की तलाश
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने सुरेश के पुत्र दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ सुरेश पांडेय ने बताया कि केस दर्जकर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।