{"_id":"596799514f1c1b86428b45e8","slug":"three-died-in-a-car-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के रामपुर कलां थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बारिश के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो अन्य लोगों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया। सभी लोग बिसवां से विदाई कराकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली इलाके के बाड़ी निवासी जमील अहमद की बेटी नसीम बानो का बुधवार को बिसवां के पुराना किला निवासी चमन के बेटे रफीक के साथ निकाह हुआ था। गुरुवार को जमील का बेटा खलील उर्फ गुलाबू अपने रिश्तेदारों के साथ बहन नसीम की विदाई कराने कार से बिसवां गया था। देर शाम को खलील विदाई कराकर घर को लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी गुरुवार देर शाम रामपुर कलां थाना इलाके के कंदुनी खंभरिया के समीप कार बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार नसीम बानो (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाड़ी निवासी खलील उर्फ गुलाबू (26) व मुस्कान (11) व खैराबाद के कमाल सरांय निवासी रिश्तेदार सुफियान (13), हिना (18) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने खलील व मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुफियान व हिना का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।