फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died and two injured in road accidents.

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो जख्मी

Tue, 19 Apr 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Apr 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
 Three died and two injured in road accidents.
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पारा देवपुर निवासी ठेकेदार अवधेश कुमार सिंह यादव का बेटा अभिलेंद्र (22) गौतमपल्ली क्षेत्र के 1090 चौराहे के सामने तड़के सवा तीन बजे डंपर से गोमती में मिट्टी डलवा रहा था। मिट्टी डालकर बैक करते वक्त डंपर ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। परिवारीजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से भिड़ी मारुति वैन

 Three died and two injured in road accidents.

दूसरी ओर, कृष्णानगर के मानसनगर निवासी पन्ना का बेटा शुभम (20) सुबह नौ बजे मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को कार में बैठाकर गोसाईंगंज जा रहा था। ड्रीम वैली नहर पटरी रोड पर सामने से आ रही मारुति वैन की उससे भिड़ंत हो गई।

हादसे में शुभम, प्रोफेसर व वैन चालक राघव राम गुप्ता निवासी बाराबंकी जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद प्रोफेसर घर लौट गए।

पुलिस ने परिवारीजनों को हादसे की जानकारी देने के साथ ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से शुभम को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पति की मौत के बाद पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़ित पिता ने पुलिस में कार्रवाई की बात कही है। जबकि राघव राम गुप्ता को परिवारीजनों ने बाराबंकी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

टैंपों के नीचे दबकर हो गई मौत

 Three died and two injured in road accidents.

उधर, चिनहट क्षेत्र के मटियारी ओवर ब्रिज के पास रविवार दोपहर बेकाबू टैंपो पलट गया और हसनगंज बाबूगंज निवासी चालक संतोष चौरसिया (28) दब गया। लोगों ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। माहभर पहले संतोष की शाद बबली से हुई थी।

इसके अलावा, बीकेटी में सीतापुर रोड के नदवा गांव के पास सोमवार दोपहर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में सीतापुर के सिधौली निवासी अरुण कुमार मिश्र व उसकी पत्नी जख्मी हो गईँ। दोनों को साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed