{"_id":"665a61f7eafadc619f0dffa4","slug":"three-died-after-vomiting-and-dizziness-in-extreme-heat-lucknow-news-c-13-lko1012-740924-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भीषण गर्मी में उल्टी व चक्कर आने के बाद तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भीषण गर्मी में उल्टी व चक्कर आने के बाद तीन की मौत
Sat, 01 Jun 2024 05:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। भीषण गर्मी में उल्टी और चक्कर आने से शुक्रवार को बीकेटी, इटौंजा और मड़ियांव में तीन लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
भैंसामऊ स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से गंभीर बीमारी की हालत में एक युवक को राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
शुक्रवार शाम को इटौंजा वार्ड-1 निवासी 45 वर्षीय दिनेश को उसके परिजनों ने उल्टी और चक्कर आने की शिकायत पर सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां से राम सागर मिश्र अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मड़ियांव भिठौली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग राम गोपाल को गंभीर हालत में राम सागर मिश्र अस्पताल लाया गया, वहां उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लू से बचने के लिए रहें सतर्क
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु के मुताबिक, लू से बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। इस समय गर्मी के साथ ही भीषण लू चल रही है। इससे बचने के लिए जहां तक हो सके दोपहर में न निकलें। निकलना जरूरी हो तो सिर और चेहरे को कपड़े से ढक लें। घर से पानी पीकर चलें।
डायटीशियन कीर्ति राज के मुताबिक लू से बचने के लिए खानपान भी बेहद अहम भूमिका अदा करता है। इस मौसम में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, सत्तू और आम का पना बेहद उपयोगी है। तला-भुना खाने से बचें। साथ ही लौकी, कद्दू और भिंडी समेत अन्य हरी सब्जियों का सेवन करें।