फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died after get droened in paraspur village in Balrampur.

बलरामपुर: तालाब में नहाते समय मां-बेटी व दो अन्य मासूम डूबीं, तीन की मौत

Sat, 10 Jul 2021 06:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Jul 2021 06:51 PM IST
सार

बलरामपुर में तालाब में नहाने के दौरान मां-बेटी व दो अन्य बालिकाएं डूब गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को तालाब से बाहर निकाला। घटना में तीन की मौत हो गई है।

 

विज्ञापन
Three died after get droened in paraspur village in Balrampur.
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर के स्थानीय थाना क्षेत्र के परसपुर गांव में धान की रोपाई करते समय तालाब में नहाने के दौरान मां-बेटी व दो अन्य बालिकाएं डूब गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को तालाब से बाहर निकाला। घटना में तीन की मौत हो गई है जबकि एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार परसपुर निवासी कलावती (45), अपनी 10 वर्षीय बेटी रूसा तथा गांव के ही सोमई की 12 वर्षीय बेटी कुसुम तथा भगेलु की 11 वर्षीय बेटी रीना के साथ शनिवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच शरीर में लगे कीचड़ को साफ करने के लिए रीना, रूसा तथा कुसुम खेत के बगल स्थित तालाब में नहाने लगी। अचानक गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगीं।
विज्ञापन


तीनों को डूबता देख कलावती ने शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए खुद तालाब में कूद गईं। आसपास के लोगों तथा ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत कर चारों को पानी से बाहर निकाला। कलावती तथा रूसा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रीना तथा कुसुम को इलाज के लिए लोग पीएचसी कौवापुर ले गए। डॉक्टर ने वहां पर कुसुम को भी मृत घोषित कर दिया। रीना की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलावती के पति कुरकुट रोजगार के सिलसिले में परदेश रहते हैं। घर पर कलावती ही बच्चों के साथ रहती थीं। मां-बेटी सहित तीन की डूबने से मौत को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मौके पर पहुंचकर तुलसीपुर तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने आवश्यक कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed