फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died after eating sarso ka saag in shravasti.

श्रावस्ती: सरसों का जहरीला साग खाने से तीन सगे भाइयों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 18 Jan 2019 04:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
three died after eating sarso ka saag in shravasti.

जहरीला सरसों का साग खाने से गुरुवार रात श्रावस्ती के मदरहवा गांव में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। जबकि शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान एक अन्य भाई की मौत हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सरसों का साग मृतकों की चाची खेतों से लेकर आई थी। जिसे सभी ने रात को खाया था। साग खाते ही तीनों बच्चे उल्टी करने लगे।

विज्ञापन


उन्हें इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पर डीएम व एसपी ने गांव पहुंचकर मामले का जायजा लिया।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पंचनामा भरा कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मदरहवा गांव में गुरुवार भिखारी की पत्नी कई खेतों से सरसों का साग तोड़कर लाई थी। जिसे उसने रात को ही बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साग को भिखारी के परिवार के साथ ही उसके सगे भाई रामगोपाल के पत्नी व तीन बच्चों ने खाया था। साग खाने के कुछ देर बाद रामगोपाल के पुत्र बाबू (03), मोटू उर्फ कौशल (05) व लवकुश (08) को उल्टी होने लगी। देखते देखते तीनों बच्चों की हालत बिगड़ गई।

देर रात तीनों बच्चों को रामगोपाल संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाबू व मोटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं लवकुश की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जिसका इलाज रात भर हुआ। लेकिन सुबह हालत में सुधार न होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed