{"_id":"659865adf2ba2390360d0051","slug":"three-dead-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-lko1012-559487-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत
Sat, 06 Jan 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं, ठाकुरगंज व माल में भी सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
डेहवा गांव निवासी राधेलाल की सिसेंडी मोड़ पर फल की दुकान है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे उनकी पत्नी कमला देवी (50) दुकान बंद कर घर जाने के लिए कर्मचारी दुबेश लोधी के साथ जैसे ही स्कूटी पर बैठीं, तभी मोहनलालगंज से सिसेंडी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे कमला देवी गिरीं और ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं। जबकि दुबेश झटके से दूर जा गिरा।
हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक गोरखपुर निवासी रवि प्रताप सिंह को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। कमला व दुबेश को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुबेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
ठाकुरगंज इलाके में लालाबाग पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार रात गोंडा के दामोदर पुर निवासी कैब चालक सोनू दुबे (26) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल सोनू को पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बहनोई पारा के साईं नाथ पुरम निवासी सुभाष तिवारी ने बताया कि सोनू कैब खड़ी करके सड़क पार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। सोनू के परिवार में पत्नी श्रद्धा, बेटे अमन, विकास व बेटी स्वीटी हैं।
माल के अतरौली निवासी ईश्वरदीन (40) मजदूरी करते थे। उनके भाई ओमप्रकाश ने बताया कि बीते मंगलवार को ईश्वरदीन मजदूरी करके शाम को टेंपो से घर लौट रहे थे। माल में नौबस्ता के पास टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में ईश्वरदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी रामादेवी और चार बच्चे हैं।