फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three days have passed, neither the report nor the sample has been found.

Lucknow News: तीन दिन बीते, न रिपोर्ट का पता, न सैंपल का

Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Three days have passed, neither the report nor the sample has been found.
सिविल अस्पताल।
लखनऊ। सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि मरीजों को घंटों कतार में लगने के बाद भी समय पर रिपोर्ट नहीं मिल रही। दो से तीन दिन इंतजार करने के बावजूद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रिपोर्ट नहीं आ रही, जिसके चलते तीमारदार बार-बार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। कई मामलों में स्टाफ ने सैंपल किट कम पड़ जाने का बहाना बनाकर मरीजों को दोबारा नमूना देने के लिए लौटा दिया। इससे नाराज परिजनों ने शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं
न्यू हैदराबाद निवासी 65 वर्षीय मिथिलेश को दिल की बीमारी है। डॉक्टर ने उनके लिए सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, शुगर, एचबीवनएसी, लिपिड प्रोफाइल और थॉयराइड जांच लिखी थी। 19 सितंबर को वह काउंटर पर घंटों कतार में खड़ी रहीं, तब जाकर सैंपल लिया गया, लेकिन तीन दिन बाद भी मोबाइल पर रिपोर्ट नहीं आई। सोमवार को जब उनके परिजन रिपोर्ट लेने पहुंचे तो काउंटर से उन्हें कमरा नंबर-5 भेज दिया गया। वहां स्टाफ ने सैंपल किट कम पड़ने की बात कहकर जांच न होने की जानकारी दी और दोबारा सैंपल देने को कहा। उन्होंने आपत्ति जताई तो स्टाफ ने अभद्रता भी की।
विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य मरीज रामविलास को भी दो दिन बीत जाने के बाद रिपोर्ट नहीं मिली। तीमारदारों का कहना है कि पैथोलॉजी में रोजाना यही समस्या हो रही है। मरीजों को कतार में लगाकर सैंपल तो ले लिया जाता है, लेकिन रिपोर्ट समय पर नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही साबित होने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed