फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three-day Urs begins with Milad's mehfil

Lucknow News: मीलाद की महफिल से तीन दिवसीय उर्स का आगाज

Fri, 16 May 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three-day Urs begins with Milad's mehfil
लखनऊ। हजरत बशीरउल्लाह शाह इनायती का तीन दिवसीय सालाना उर्स बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी देकर कुरान की तिलावत की। मीलाद की महफिल में उलमा ने औलिया इकराम की जिंदगी और शिक्षाओं पर रोशनी डाली।
विज्ञापन


माल एवेन्यू इस्लामिया कब्रिस्तान स्थित हजरत बशीरउल्लाह शाह इनायती के उर्स के पहले दिन दरगाह पर सुबह कुरानख्वानी की नूरानी महफिल सजी। इशा की नमाज के बाद दरगाह के सज्जादानशीन जमील अहमद बशीरी की अध्यक्षता में मीलाद हुआ। इसमें कारी जुबैर अहमद सबाहती ने औलिया इकराम की जिंदगी पर रोशनी डाली।
विज्ञापन




कहा कि औलिया इकराम ने पूरी जिंदगी रसूल अल्लाह के बताए रास्ते पर चलते हुए गुजारी। औलिया इकराम की बारगाह और उनकी शिक्षाओं से परेशानियों से निजात मिलती है। कारी मोहम्मद अनवर, कारी मोहम्मद जरीफ ने कलाम पेश किए। दरगाह के सज्जादानशीन जमील अहमद ने बताया कि शुक्रवार को शाम 7.30 बजे दरगाह पर हल्क-ए-जिक्र और सलाम होगा। इसके बाद दादा मियां और हजरत ख्वाजा बशीरउल्लाह की दरगाह पर चादर पेश होगी। रात में महफिले समां का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed