फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three crore people aware in first phase of mission power

मिशन शक्ति के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को किया जागरूक

Mon, 26 Oct 2020 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Oct 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Three crore people aware in first phase of mission power
मिशन शक्ति के तहत कार्यशाला का आयोजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार की ओर से शुरू ‘मिशन शक्ति’ का पहला चरण सोमवार को समाप्त हो गया। इस दौरान महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने 9.1 लाख कार्यक्रमों का आयोजन कर 2.96 करोड़ लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने बताया कि महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने मुख्यालय स्तर से सभी जिलों को महिलाओं व बच्यों के प्रति हिंसा से रोकथाम संबंधी कानूनों सहित कल्याणकारी योजनाओं का ऑडियो एवं वीडियो संदेश व मूवी भेजी गई है। अभियान के अगले चरण के कार्यक्रमों के लिए भी थीम का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन


अगले चरण में इस तरह होंगे कार्यक्रम
 14 से 20 नवंबर तक ‘बाल व महिला अधिकार तथा मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक परामर्श’, 10 से 10 दिसंबर तक ‘महिलाओं व बच्चों की तस्करी तथा बलपूर्वक भिक्षावृत्ति, बाल-श्रम’ की थीम पर कार्यक्रम होंगे। 24 से 30 जनवरी तक ‘कन्या भ्रूण हत्या’, 14 से 20 फरवरी तक ‘यौन अपराध, किशोरावस्था में किशोर-किशोरियों को समर्थन’, 8 से 15 मार्च तक ‘घरेलू हिंसा तथा सुरक्षित यात्रा’ और अंतिम चरण 13 से 22 अप्रैल तक की थीम ‘बाल विवाह’ पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed