फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three council schools come under Ganga Expressway, new ones will be built

Lucknow News: गंगा एक्सप्रेस-वे की जद में आए तीन परिषदीय स्कूल, नए बनेंगे

Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three council schools come under Ganga Expressway, new ones will be built
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा के एक स्कूल की तरह बेसिक शिक्षा विभाग के तीन परिषदीय विद्यालय भी गंगा एक्सप्रेस-वे की जद में आने के कारण ढहाए जा चुके हैं। तीनों स्कूलों को पड़ोस के परिषदीय विद्यालयों में शिफ्ट किया गया है। ढहाए गए स्कूलों की जगह नया भवन बनवाने को उन्हीं ग्राम पंचायतों में भूमि देखी गई है। जल्दी ही भवन निर्माण का कार्य शुरू कराने की योजना है। जब तक नया भवन नहीं बन जाता है, तब तक तीनों स्कूलों की कक्षाएं पड़ोसी विद्यालयों में संचालित होंगी।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जब नापजोख कराई गई तो बेसिक शिक्षा विभाग के तीन परिषदीय विद्यालय भी उसकी जद में आ गए। इनमें रोहनिया विकास क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय पूरे बसारत अली, जगतपुर विकास क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय कूड और दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र का जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर जनौली शामिल है। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए इन विद्यालयों का ध्वस्त किया जाना जरूरी था। तीन विद्यालयों को ढहाने से पहले इनमें पढ़ने वाले बच्चों को पड़ोस के विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

तीनों विद्यालयों के लिए नए भवन कहां बनेंगे, इसके लिए भूमि की तलाश शुरू हुई। स्कूलों को कहीं दूर नहीं बनवाया जा सकता है, इसलिए आसपास जमीन तलाशी गई। जिन ग्राम पंचायतों में तीनों विद्यालय संचालित थे, उन्हीं ग्राम पंचायतों में जमीन खोजने का काम पूरा कर लिया गया है। विभागीय और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रयास होगा कि तीनों विद्यालयों के भवन जल्द से जल्द बनवा दिए जाएं, ताकि बच्चों को दूसरे विद्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कुल लागत की 50 फीसदी रकम मिली
जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बताया कि पूरे बसारत अली, कूड और सुल्तानपुर जनौली के ढहाए गए विद्यालयों की जगह नए भवन बनेंगे, जिनके लिए भूमि चिन्हित हो चुकी है। इसकी कुल अनुमानित लागत 85.58 लाख रुपये हैं। लगभग 50 फीसदी धनराशि मिल गई है। जमीन के संबंध में प्रक्रिया पूरी होते ही भवन निर्माण शुरू कराया जाएगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों विद्यालयों के नए भवन जल्द से जल्द बनवाने का प्रयास होगा।

गंगा एक्सप्रेस-वे में माध्यमिक शिक्षा विभाग का राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह आया था, जिसे ढहाया जा चुका है। नए भवन निर्माण के लिए रामगढ़ टिकरिया में जमीन चिन्हित हुई है। माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रभारी जिला समन्वयक रत्नेश कुमार की माने तो भूमि के संबंध में उच्चाधिकारियों की मुहर लगते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, क्योंकि भवन निर्माण के लिए निर्धारित लागत की 50 फीसदी धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed