फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three corona cases out of ten thausands sample

कोरोना प्रसार के नहीं मिले प्रमाण, दस हजार लोगों की जांच में महज तीन पॉजिटिव

Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three corona cases out of ten thausands sample
राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर के कोई संकेत नहीं मिले। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई फोकस सैंपलिंग में राहत भरी खबर मिली है।
विज्ञापन

करीब दस हजार लोगों की हुई जांच में महज तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। इससे राजधानी में कोरोना प्रसार के प्रमाण नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब दीपावली पर फोकस सैंपलिंग की जाएगी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद ने बताया कि जिले में धर्मस्थलों, साप्ताहिक बाजार, शोरूम समेत अलग-अलग जगहों से लिए दस हजार लोगों के नमूनों में से तीन ही संक्रमित मिले।
विज्ञापन

पहली लहर में चार बार हुई थी फोकस सैंपलिंग
कोरोना की पहली लहर में चार बार हॉटस्पॉट इलाकों में फोकस सैंपलिंग कराई गई थी। इस दौरान 40 हजार से अधिक लोगों की जांच में आठ से दस केस ही मिले थे। वहीं, दूसरी लहर में अभी तक तीन बार फोकस सैंपलिंग में 30 हजार से अधिक नमूने लिए गए हैं। इनमें तीन से चार केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी कम हुई कोरोना की संक्रामक क्षमता
कोरोना के 35 नए केस। इनके संपर्क में आए 2450 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में महज तीन में संक्रमण का प्रसार मिला। यह आंकड़ा बीते दो माह में अन्य राज्यों से लखनऊ आए यात्रियों और इसके बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के मामलों का है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कोरोना की संक्रामक क्षमता पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। इससे पहले अप्रैल-मई में एक के संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आने वाले आधे से ज्यादा लोग पॉजिटिव हो रहे थे।
राजधानी में दो महीने में बाहर से आए लोगों में 35 संक्रमित मिले थे। इनके संपर्क में आए लोगों की जांच की गई और नए स्ट्रेन की आशंका में जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई गई। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की संख्या हर व्यक्ति के मामले में 50 से 108 तक रही है। वहीं, कुल कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में हर संक्रमित पर 70 सैंपल का औसत आ रहा है। इस लिहाज से बाहर से आए संक्रमितों पर 2450 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि 35 बाहरियों में से फिलहाल 11 की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई है। इनमें से किसी में भी कोरोना का नया वैरिएंट नहीं मिला है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि लोगों में वायरस से लड़ने की क्षमता अब डवलप हो चुकी है। इससे ही संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है।

कोरोना का एक मरीज मिला
राजधानी में शनिवार को कोरोना का एक मरीज मिला, जबकि एक ने वायरस को मात दी। जिले में एक्टिव केस की संख्या 26 है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, कमांड हॉस्पिटल में जांच के दौरान पॉजिटिव मिला मरीज होमआइसोलशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed