{"_id":"5d45eb538ebc3e6d03543615","slug":"three-cng-pumps-start-within-1-month-lucknow-news-lko4745188119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में शुरू होंगे तीन नए सीएनजी पंप, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में शुरू होंगे तीन नए सीएनजी पंप, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह में शुरू होंगे तीन नए सीएनजी पंप
विराज खंड, सीतापुर रोड, फैजाबाद रोड पर वितरण का परीक्षण शुरू
प्रशासन की सख्ती के बाद सप्लाई से जुड़ी जीजीएल ने तेज की प्रक्रिया
एनओसी मिलने के बाद भी नए सीएनजी पंपों को शुरू करने में बरती जा रही सुस्ती पर डीएम की चेतावनी असर दिखाने लगी है। शनिवार को सप्लाई से जुड़ी कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) के प्रबंध निदेशक संजीव मेधी ने एक माह में राजधानी क्षेत्र के तीन नए सीएनजी पंपों का संचालन शुरू करने का ऐलान किया है। गोमती नगर के विराज खंड, सीतापुर रोड पर इटौंजा और फैजाबाद रोड पर बीबीडी के समीप शुरू होने वाले इन तीन नए सीएनजी बूस्टर पंपों से राजकीय राजमार्ग पर चलने वाले सीएनजी वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
राजधानी में सीएनजी से चलने वाले 40 हजार से अधिक चार पहिया वाहन हैं। डीएम कौशल राज शर्मा ने अगस्त 2017 में 14 फिलिंग स्टेशनों पर सीएनजी पंप का संचालन शुरू कराने के लिए सभी विभागों की एनओसी जीजीएल को उपलब्ध कराई थी। इसके बावजूद पंपों पर होने वाले सिविल वर्क की सुस्ती व नागपुर विस्फोटक संस्थान की जरूरी एनओसी की देरी से इनमें से 11 नए पंपों का संचालन बीते दो साल से अटका था। बीते दिनों जीजीएलसी को पत्र भेजकर नए पंपों का संचालन जल्दी शुरू न कराने पर एनओसी निरस्त करने तक की चेतावनी दी गई थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि गोमती नगर के विराज खंड में सिंगापुर मॉल के समीप एचपी के पेट्रोल पंप, सीतापुर रोड पर इटौंजा के समीप संतोष फिलिंग स्टेशन और फैजाबाद रोड पर बीबीडी के समीप जनता फिलिंग स्टेशन पर बने बूस्टर पंपों से एक माह में सीएनजी वितरण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सभी तरह की जरूरी एनओसी मिलने के बाद सिविल कार्य पूरा कर कंप्रेशर टेस्टिंग का ट्रायल कार्य भी शुरू हो गया है।
हर दिन हो सकेगी 1.35 लाख किग्रा सीएनजी सप्लाई
कंपनी के चीफ मैनेजर मार्केटिंग एसपी गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में सीएनजी गैस के वितरण को राजधानी में 16 पंप संचालित हैं। इनमें से चार मदर स्टेशन, चार ऑन लाइन और आठ बूस्टर पंप हैं। तीन नए शुरू होने वाले पंपों के साथ इनकी संख्या 19 हो जाएगी। इससे राजधानी में हर दिन 1.35 लाख किग्रा सीएनजी की सप्लाई वाहनों को हो सकेगी।