{"_id":"5b98c567867a557eaf18710c","slug":"three-boys-drowned-in-a-river-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत, कजरी तीज पर जलाभिषेक के लिए भरने गए थे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत, कजरी तीज पर जलाभिषेक के लिए भरने गए थे पानी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत पर बिलखते परजिन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के गुमड़ी घाट पर कुआनों नदी में नहाते समय तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक की हालत इलाज के बाद स्थिर है। भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए सभी जल भरने गए थे और इससे पहले ये हादसा हो गया। हादसे से बाबागंज कस्बे में कोहराम मचा है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे के रहने वाले विजय मोदनवाल का बेटा हिमांशु (15), राधेश्याम का बेटा शेखर (14) व रेतवागाडा गांव के मजरे इमलिहवा के रहने वाले जगप्रसाद का बेटा शिवा (16) और विकास (14) अपने कई साथियों के साथ बुधवार सुबह घर से निकले। कजरी तीज के मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सभी बच्चे जल लेने कुआनों नदी के गुमड़ी घाट पर पहुंचे। वहां जल भरने से पहले सभी नहाने के लिए नदी मे उतर गए। इसी दौरान हिमांशु, शेखर व विकास गहरे पानी मे डूबने लगे।
शिवा का कहना है कि जब उसने अपने भाई विकास समेत अन्य बच्चों को डूबता देखा तो शोर मचाते हुए उन्हे बचाने के लिए पानी मे छलांग लगा दी लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह खुद भी पानी में डूबने लगा। सबको डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शिवा समेत अन्य तीनो बच्चों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हिमांशु, शेखर और विकास ने दम तोड़ दिया जबकि शिवा का इलाज चल रहा है। बच्चों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र मे कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि तीनो बच्चे धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज के रहने वाले थे, जबकि जहां घटना हुई है वह स्थान बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तहत आता है।
थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि तीनो बच्चे धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज के रहने वाले थे, जबकि जहां घटना हुई है वह स्थान बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तहत आता है।