फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three big builders and advocates are helpers of Mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी के मददगारों में तीन बड़े बिल्डर और वकील, ... इस तरह देते थे बाहुबली का साथ

Fri, 25 Sep 2020 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो विवेक त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three big builders and advocates are helpers of Mukhtar ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विधायक मुख्तार अंसारी के मददगारों में तीन बड़े बिल्डर और कई वकील शामिल हैं। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि चिह्नित तीन बिल्डरों के जरिए ही मुख्तार काली कमाई को सफेद बना रहा है। बिल्डरों और वकीलों के 42 मोबाइल नंबर मिले हैं जिनकी छह महीने की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि लखनऊ में मुख्तार के अलावा खान मुबारक, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम, सोहराब और मुन्ना त्रिपाठी के 21 मददगार व शरणदाता चिह्नित किए गए थे, जिसमें तीन बड़े बिल्डर हैं। तीनों बिल्डर मुख्तार के लिए काम करते हैं। कुछ वकील भी मुख्तार के मददगार के रूप में चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन

 

ये ऐसे वकील हैं जो बाहुबली या उससे जुड़े लोगों के मुकदमों में पैरवी के अलावा विवादित जमीन पर कब्जा करना, जाली कागजात बनवाना या जमीन खाली कराने का ठेका लेते हैं। बिल्डर और वकीलों के मोबाइल नंबर का ब्यौरा निकलवाया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम सभी नंबरों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिल्डर व वकीलों ने मुख्तार अथवा उनके खास सिपहसालार से कब और कितनी बार बातचीत की? बातचीत के बाद किन-किन व्यक्तियों को कॉल की गई? यह पता लगाया जा रहा है। मुख्तार, उसके मददगारों व शरणदाताओं और गुर्गों के बीच कनेक्शन के बारे में भी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।

मोटी कमाई कर रहे माफिया

बिल्डर व वकीलों समेत चिह्नित किए गए सभी 21 लोगों को संबंधित थाने में हाजिरी के लिए नोटिस जारी किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुख्तार व अन्य माफिया सरगनाओं का राजधानी में रेलवे के ठेकों, मिट्टी का खनन, टोल पर वसूली और जमीन की खरीद-फरोख्त में वर्चस्व है।

 

इनसे माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं। छानबीन में पता चला कि मुख्तार के गुर्गे बाराबंकी के आगे टोल पर वसूली करते हैं। ट्रांस गोमती में मुख्तार की कई जमीनों पर नजर है। तीन साल पहले मड़ियांव और गुडंबा में जमीन पर कब्जे को लेकर उसके गुर्गे गोलीबारी भी कर चुके हैं।

बाहुबली और माफिया सरगनाओं के दखल की बन रही कुंडली

बीते वर्ष सुशांत गोल्फ सिटी में मिट्टी खनन को लेकर एक ठेकेदार पर गोलियां चलाई गई थीं। इसमें पूर्वांचल के एक बाहुबली, बसपा के नेता के अलावा प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का नाम सामने आया था। रेलवे के ठेकों को लेकर हजरतगंज स्थित डीआरएम ऑफिस में भरी दोपहरी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

वर्तमान हालातों में पुलिस रेलवे और मिट्टी के ठेकों में बाहुबली और माफिया सरगनाओं के दखल की कुंडली तैयार कर रही है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed