फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested writing ISIS slogan on water tank

पकड़े गए आईएसआईएस का नारा लिखकर सेल्फी लेने वाले लड़के

Sun, 06 Dec 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजेहना (गोंडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजेहना (गोंडा) Updated Sun, 06 Dec 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
three arrested writing ISIS slogan on water tank
गोंडा के धानेपुर बाजार स्थित बीएचडी इंटर कालेज के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर उसके चारों तरफ आईएसआईएस व इस्लामिक स्टेट का नारा लिखकर फोटोग्राफी कर रहे तीन युवकों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने देर शाम एक छुटभैये नेता की पैरवी पर तीनों युवकों को छोड़ दिया। इस घटना में शामिल युवकों के खिलाफ कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों मे आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


उधर अराजकतत्वों को छोड़े जाने से नाराज माकपा के जिला सचिव ने पुलिसिया कार्यशैली की निंदा करते हुए घटना मे शामिल युवकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में दहशत का पर्याय बने खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का स्लीपिंग माड्यूल धानेपुर जैसे छोटे कस्बे में भी पांव पसार रहा है। इसका नमूना उस वक्त देखने को मिला जब बीते दिन धानेपुर कस्बे के पूरब गली निवासी तीन युवक बीएचडी इंटर कालेज के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गये।

इस्लामिक स्टेट के हिमायती इन तीनों युवकों ने दुस्साहसिक कारनामा करते हुए टंकी के चारों तरफ बड़े-बड़े अक्षरों में आईएसआईस व इस्लामिक स्टेट लिख दिया। यही नहीं तीनों ने वहीं पर मोबाईल फोन से अपनी सेल्फी भी खींची।

टंकी की करवाई गई पुताई

three arrested writing ISIS slogan on water tank

इंटर कालेज में स्ट्रांग रूम मे मतपेटियों की सुरक्षा में लगे सीमा सुरक्षा बल के जवानों की नजर जब टंकी पर फोटो खीच रहे तीनों युवकों पर पड़ी तो जवानों ने तीनों को घेर लिया। जवानों ने टंकी पर चढ़कर तीनों युवकों को नीचे उतारा और उनकी जमकर धुनाई की।

इसके बाद सभी युवकों को धानेपुर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन देर शाम कस्बे के ही एक छुटभैये नेता की पैरवी पर पुलिस ने तीनों युवकों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से लोगों में नाराजगी है।

लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और घटना में शामिल लोगों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उधर माकपा के जिला सचिव राजीव कुमार सिंह ने पुलिस की कार्यशैली की निंदा करते हुए तीनों युवकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने की मांग की है।

इस संबंध मे थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने लिखावट की पुष्टि करते हुए बताया कि टंकी पर लिखे गये नारों को पुतायी कराकर साफ करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed