फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested in bargaining on behalf of sex power medicine

सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
three arrested in bargaining on behalf of sex power medicine
लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के नाम पर ठगी करता था। इस गिरोह ने हसनगंज इलाके के एक व्यक्ति से लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने रविवार रात तीन आरोपियों को दबोच लिया। वहीं गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कई अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हसनगंज यशकांत सिंह केमुताबिक, पुलिस टीम ने रविवार देर रात मक्का मोड के पास से तीन लोगों को दबोचा। यह गिरोह लोगों को ऑनलाइन सेक्स पावर बढ़ाने की दवा उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करता है। गिरोह के तीन सदस्यों में हसनगंज झबझाली टोला निवासी सिराज अहमद उर्फ कचरा, अबू सूफियान सिद्दीकी निवासी मदेयगंज और अलीगंज के पुरनिया केंद्राचंल कॉलोनी निवासी अभिषेक वर्मा शामिल है। पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल और 9120 रुपये बरामद किए हैं। इस गिरोह के खिलाफ हसनगंज निवासी व्यक्ति ने कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के नाम भी एफआईआर में दर्ज थे जिनमें बांस मंडी खदरा का सोहेल, भांडोटोला निवासी ओसामा और इजहान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कई और सदस्यों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी की दवा मंगाने के नाम पर करते थे ठगी
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, यह गिरोह ऑनलाइन ठगी का कारोबार करता था। अमेरिका की नामी कंपनी की दवा उपलब्ध कराने के नाम पर 30 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक किस्तों में वसूल लेते थे। इस गिरोह के निशाने पर राजधानी व आसपास के जिलों के अधेड़ व बुजुर्ग लोग थे। खासकर सरकारी संस्थानों व निजी संस्थानों से अच्छे पदों से रिटायर लोगों को यह गिरोह अपना निशाना बनाता था। हसनगंज में केस दर्ज कराने वाले पीड़ित भी बड़े ओहदे से रिटायर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में मिले कई अहम सुराग
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल में कई अहम सुराग मिले है। जालसाजों केपास से मिले मोबाइल में अमेरिकी कंपनी के नाम के ई-मेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई चैटिंग के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा मोबाइल पर कई बैंक खातों के मेसेज भी मिले हैं। इनमें लाखों रुपये के लेनदेन के साक्ष्य हैं। इसके अलावा कई सफेदपोश लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं। जिन पर चैटिंग के जरिए दवा मंगाने की बात सामने आई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed