लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर करते थे रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठते थे रकम, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात एक कंपनी के कस्टमर केयर मैनेजर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कंपनी में स्कूटी बनवाने आने वाली युवतियों की गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर नोट कर लेते थे। फिर पहचान बदलकर फोन कर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाते थे।
युवतियों को भरोसे में लेने के बाद लखनऊ के एक होटल में ले जाकर उनसे रेप करते थे। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की थी कि दो युवकों ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद पहले रायबरेली के एक होटल और फिर लखनऊ के एक होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
आरोपियों ने वीडियो वायरल करने के नाम पर सोने की तीन अंगूठियां और 30 हजार रुपये भी वसूले। इसके बाद दोनों 25 हजार रुपये मांग रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी।
आरोपियों के पास मिली आठ जीबी की एक चिप
एसपी ने बताया कि सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, जहानाबाद चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के पास से दोनों आरोपियों को दबोचा। उन्होंने बताया कि शहर के कप्तान का पुरवा निवासी अखिलेश कुमार उर्फ रोहित कुमार और विकास नगर निवासी प्रदीप कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रदीप एक नामी दोपहिया वाहन कंपनी की एजेंसी का कस्टमर केयर मैनेजर है।
एसपी का कहना है कि एजेंसी में जो भी लड़कियां या फिर महिलाएं स्कूटी बनवाने आती थीं। वह उनका मोबाइल नंबर समेत पूरी जानकारी लेकर अखिलेश के पास भेज देता था। इसके बाद दोनों फोन कर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे। एसपी का कहना है कि आरोपियों के पास से एक बाइक, घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल, एक आठ जीबी की चिप मिली है। इसी चिप में अश्लील वीडियो का डाटा अपलोड है।