{"_id":"679a8d07be2bc4414e03cb01","slug":"three-arrested-for-looting-school-director-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1055297-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूल संचालक से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूल संचालक से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार
Thu, 30 Jan 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
लखनऊ। उन्नाव निवासी निजी स्कूल संचालक आदिल से 22 जनवरी को चलते ई रिक्शा पर मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरों को दुबग्गा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट और चोरी के चार मोबाइल व तीन बाइकें भी मिली हैं।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात के समय आदिल घायल हो गए थे। भाई आसिफ ने दुबग्गा थाने में लूट का केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सर्विलांस की मदद से दुबग्गा पुलिस ने पावर हाउस चौराहा के पास सीतापुर महमूदाबाद निवासी राज हुसैन, सीतापुर रेउसा निवासी मो. दिलशाद, सीतापुर सदर निवासी मुस्तकीम को बाजनगर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। तीनों ठाकुरगंज, दुबग्गा व काकोरी इलाके में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मौज मस्ती और महंगे शौक पूरा करने के लिए लूट करते हैं। आरोपी चोरी की बाइक से लूट की घटना को अंजाम देते थे।