फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested with stolen jewellery worth Rs 30 lakh

Lucknow News: चोरी के 30 लाख के जेवर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with stolen jewellery worth Rs 30 lakh
लखनऊ। गुडंबा के आधार खेड़ा निवासी सरफराज हुसैन के घर से 30 लाख के जेवर चुराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो क्लब के पास से पकड़ा है। इनके पास एक लाख नकदी, 30 लाख के जेवर, अवैध पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, घटना में इस्तेमाल बुलेट व चार कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के कुर्सी के अनवारी गांव निवासी अदीबुरर्हमान, जीशान गाजी और सरोजनीनगर निवासी रामजी राजाराम सोनी हैं। 15 अप्रैल को सरफराज हुसैन ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। सरफराज खाड़ी देश में काम करते हैं। अदीबुरर्हमान पर बाराबंकी और लखनऊ में नौ, जीशान पर 13 और राम जी पर एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed