{"_id":"64cc0f0cb719aa3765079830","slug":"three-accused-arrested-in-fraud-of-138-crore-lucknow-news-c-13-lko1018-362585-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रियल एस्टेट कंपनी में निवेश के नाम पर 1.38 करोड़ ठगी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रियल एस्टेट कंपनी में निवेश के नाम पर 1.38 करोड़ ठगी में तीन गिरफ्तार
Fri, 04 Aug 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी में निवेश के नाम पर 1.38 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में हसनगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार दंपती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
डीसीपी मध्य अपर्णा कौशिक के अनुसार, हसनगंज पुलिस ने मदेयगंज निवासी मो. मेराज, उसकी पत्नी ऊषा चौधरी और मड़ियांव निवासी आतिफ अली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ जनवरी 2022 में लखीमपुर के धरौहरा निवासी मो. शाबान ने ठगी का केस दर्ज कराया था।
आरोपियों ने लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी खोलने का दावा कर पीड़ित और उसके साथियों से निवेश व हिस्सेदारी की बात कहते हुए 1.38 करोड़ रुपये ठगे थे।