{"_id":"6951979d9e5982008b051196","slug":"threatening-to-implicate-the-family-under-the-harijan-act-lucknow-news-c-13-knp1002-1535975-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिवार को हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिवार को हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी
Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र के रायपुर आईआईएम रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी कामिनी द्विवेदी ने कुछ लोगों पर जाति के आधार पर अपशब्द कहने, जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने मोहल्ला छोड़ने और मकान बेचकर भाग जाने के लिए भी धमकाया।
कामिनी के अनुसार 19 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उनके घर के सामने सड़क पर खड़े होकर करन व अमर 8-10 लोगों के साथ उन्हें गालियां दे रहे थे। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने और हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी। उनका कहना है कि आरोपियों से उनका कोई व्यक्तिगत विवाद या लेनदेन नहीं है। घटना की सूचना देने के लिए जब उनके पति कुलदीप द्विवेदी चौकी पर गए तो रामचंद्र रावत, बबलू, अमर, करन सहित अन्य 8-10 लोग मारपीट की नीयत से उनके घर के बाहर आ गए और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। भय और असुरक्षा के चलते पीड़ित परिवार ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है, का बोर्ड लगा दिया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार को चार नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।