फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threat looms on the existence of Tendwa village, Rapti intensifies deforestation

Lucknow News: टेंडवा गांव के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राप्ती ने तेज की कटान

Mon, 19 Aug 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Threat looms on the existence of Tendwa village, Rapti intensifies deforestation
इकौना (श्रावस्ती)। जिम्मेदारों की वादाखिलाफी जगरावलगढ़ी के मजरा टेंडवा के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। अब राप्ती नदी की धारा सीधे गांव से टकरा रही है। ग्रामीण खुद अपने घर तोड़ ईंटों को सुरक्षित रख रहे हैं । ऐसे ही रहा तो गांव का वजूद ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

इकौना के ग्राम जगरावल गढ़ी के मजरा टेड़वा में बीते एक माह से राप्ती कटान कर रही है। यहां करीब 20 मकान नदी की धारा में समाहित हो चुके हैं। इस बीच नदी का रुख तेजी से गांव की तरफ मुड़ा और फिर देखते ही देखते कटान शुरू हो गया। सैकड़ों बीघे कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। लोगों के मकान नदी की कटान के मुहाने पर आ गए हैं। इससे बचने के लिए वे स्वयं अपना आशियाना तोड़ कर ईंट व अन्य गृहस्थी का सामान निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण संतोष कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व ही पैसा एकत्र कर मकान बनवाया था। अब उसे ही अपने हाथों से तोड़ना पड़ रहा है। विगत दिनों विधायक रामफेरन पांडेय के साथ गांव पहुंचे डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कटान प्रभावितों को दूसरी जगह बसाने व सहूलियत देने का आश्वासन दिया था, जिसपर अब तक अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके घरों पर गहराया संकट
टेंड़वा निवासी संदीप, रामगोपाल, विनय, राजेंद्र, गोबरे, पवन, बबलू, त्रिलोकी, अनूप, अनिरुद्ध, गोविंद, मुंशी, महेश, विंदेश्वरी, अखिलेश, राजू, सचिन व शिवकुमार सहित 24 से अधिक मकान कटान की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार मिश्र ने बताया कि पैमाइश न होने से कटान प्रभावितों को जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। लोगों के रहने के लिए पंचायत भवन में व्यवस्था कराई गई है, जो पर्याप्त नहीं है। यदि बाढ़ आई तो समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article