फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Those with small houses will have to pay five percent less house tax.

Lucknow News: छोटे घर वालों को पांच प्रतिशत कम देना होगा गृहकर

Mon, 23 Feb 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Those with small houses will have to pay five percent less house tax.
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद महापौर, नगर आयुक्त व अन्य।
लखनऊ। नए बजट में नगर निगम ने एक बार फिर उन कच्चे व छोटे मकानों को गृहकर में छूट दी है, जिनका वार्षिक किराया मूल्यांकन (एआरवी) 900 रुपये तक है। नगर निगम कार्यकारिणी ने रविवार को इसका प्रस्ताव पास किया। ऐसे भवनस्वामियों से नगर निगम पांच प्रतिशत कम गृहकर लेगा।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव के पास होने से 60 हजार से अधिक आबादी को लाभ होगा। इसके अलावा उन भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं व आश्रितों को भी गृहकर में छूट मिलेगी जिनको देश सेवा के लिए विशिष्ट चक्र से सम्मानित किया गया है। भारत रत्न वालों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों व पत्रकारोंं को भी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


इनको भी दी जाएगी गृहकर में छूट

- नगर निगम में कार्यरत उन कर्मचारियों को गृहकर नहीं देना होगा जिनका शहर में एक ही मकान है और वह उसमें स्वयं रहते हैं।

- ऐसे भूतपूर्व सैनिक जिन्हें परमवीर चक्र, अशोक चक्र तथा अन्य सैनिक अथवा असैनिक शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। ऐसे सैन्य कर्मियों की विधवाओं अथवा उनके आश्रितों (पति, पत्नी, नाबालिग बच्चे एवं अविवाहित पुत्री) को भी छूट दी जाएगी बशर्ते भवन आवासीय हो और वह स्वयं उसमें निवास करते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भारत रत्न, राष्ट्रपति से शौर्य पदक प्राप्त पुलिस कर्मी या अधिकारी और अर्जुन पदक धारक गृहकर से मुक्त होंगे।

- राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार, वैज्ञानिक तथा खिलाड़ियों को गृहकर में आधी छूट दी जाएगी।

- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनकी विधवाओं और उनके आश्रित (नाबालिग बच्चे तथा अविवाहित पुत्री) को भी गृहकर नहीं देना होगा।

- 80 से 100 प्रतिशत तक दिव्यांगजन को गृहकर नहीं देना होगा। 50 से अधिक व 80 प्रतिशत से कम दिव्यांग को गृहकर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
0 पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाने वालों को गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद महापौर, नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद महापौर, नगर आयुक्त व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed