फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Those who have done excellent work in the field of disability will be rewarded.

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

Fri, 04 Dec 2020 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Those who have done excellent work in the field of disability will be rewarded.
दिव्यांग छात्र - फोटो : amar ujala
दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 व्यक्तियों व संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन बृहस्पतिवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक में किया गया है। इन्हें विश्व दिव्यांग दिवस पर 10 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी व स्वनियोजित दिव्यांगजन के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के रूप में आगरा के रवि कुमार, अलीगढ़ के खालिद बिन यूसुफ  खां, वाराणसी की सावित्री व कानपुर के सुनील मंगल चयनित हुए हैं। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता व प्लेसमेंट एजेंसी के तौर पर कुशीनगर मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी से जुडे़ गोरखपुर की पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति का चयन किया गया है। सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में कानपुर देहात के नत्थू सिंह कटियार व संत कबीर नगर के आनंद कुमार त्रिपाठी और मेरठ रेसकोर्स स्थित मूक-बधिर विद्यालय और वाराणसी के धर्मालपुर मुर्दहां बाजार की जन विकास समिति सर्वश्रेष्ठ संस्था के तौर पर चुने गए।
विज्ञापन


प्रेरणाश्रोत के रूप में कार्यरत नागेश कुमार (बाराबंकी), विभा गोयल (आजमगढ़), मोनी वर्मा (सिद्धार्थनगर), गोपाल खंडेलवाल (मीरजापुर) व सोनी सिन्हा (हरदोई) को चुना गया है। दिव्यांगजनों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नये अनुसंधान व उत्पाद विकसित करने के क्षेत्र में सलमान खान (मुरादाबाद) व डॉ. धीरेंद्र बहादुर सिंह (बाराबंकी), बाधामुक्त वातावरण तैयार करने के क्षेत्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन सिद्धार्थनगर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पुनर्वास के लिए सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने वाले जिलों में सहारनपुर और सर्वश्रेष्ठ सृजनशीलता के लिए  मिथिलेश  कुमार जायसवाल (बहराइच), मेनका तिवारी (कानपुर नगर), ज्योति (मुजफ्फरनगर) लक्ष्य शर्मा (अलीगढ़) और सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के लिए अर्पण शर्मा (बरेली) व प्रिया (लखनऊ) का चयन हुआ है। दिव्यांगजन के सशक्तीतरण के लिए सर्वश्रेष्ठ अधिकारी व कर्मचारी के लिए अभय कुमार श्रीवास्तव उपनिदेशक (सहारनपुर मंडल) व संतोष कुमार गुप्ता (लखनऊ) को चुना गया है। इनके अलावा सुखबीर सिंह भदौरिया (पीलीभीत) द्वारा दिव्यांगजनों को दी गई सेवाओं के लिए अलग से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed