फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Those who have crossed 24 years will have to give affidavit to become voters

Lucknow News: 24 पार वालों को मतदाता बनने के लिए देना होगा शपथ पत्र

Thu, 08 Jan 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Those who have crossed 24 years will have to give affidavit to become voters
लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कच्ची मतदाता सूची जारी कर दी है। अब निर्वाचन आयोग का जोर वंचित युवा मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने पर रहेगा। 24 वर्ष से अधिक उम्र के वंचित मतदाताओं को अपना नाम शामिल कराने के लिए अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ इस आशय का शपथपत्र भी देना होगा कि उसका नाम किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन

नए और युवा मतदाताओं के पंजीकरण को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति जारी की गई है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं। अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष पूरे कर चुके पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं के नाम अधिकतम संख्या में मतदाता सूची में शामिल करना है। निर्देशों के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन आठ जनवरी को किया जाएगा। दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह फरवरी है।
विज्ञापन


खास-बातें:
- सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में मतदाता पंजीकरण के लिए कोऑर्डिनेटर और हेल्पडेस्क स्थापित की जाएंगी।



- एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का सहयोग लेकर एनएसएस कोऑर्डिनेटर को पंजीकरण कोऑर्डिनेटर नामित किया जाएगा।



- हर कॉलेज में एक कक्ष को वोटर रजिस्ट्रेशन रूम बनाया जाएगा, जहां कंप्यूटर व इंटरनेट से ऑनलाइन पंजीकरण होगा।



- युवाओं को ध्यान में रखते हुए ECINET मोबाइल ऐप और voters.eci.gov.in पोर्टल का व्यापक प्रचार किया जाएगा।



- आठ जनवरी को बड़े कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।



- सरकारी विभागों, बैंकों, पोस्ट ऑफिस, औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।



- कार्यक्रमों का फोटो-वीडियो कवरेज कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed