फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Those facing water crisis came out on the road

Lucknow News: पानी का संकट झेलने वाले सड़क पर उतरे

Sat, 21 Jun 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Those facing water crisis came out on the road
इंदिरानगर में पानी के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर-एक में कई दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। इससे परेशान लोगों ने शुक्रवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जलकल विभाग ने टैंकर नहीं भेजा। ऐसे में पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। दैनिक कामकाज के लिए लोग आस-पड़ोस के सबमर्सिबल से पानी लाकर काम चला रहे हैं।

मालवीय नगर वार्ड में नलकूप खराब होने से पांच हजार से अधिक की आबादी पेयजल किल्लत से जूझ रही है। पार्षद ममता चौधरी ने बताया कि मोती झील में नलकूप खराब हो गया है। कई बार जलकल विभाग में शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


भरने लगी कठौता झील
शारदा सहायक नहर का पानी शुक्रवार दोपहर तीसरे जलकल की कठौता झील तक पहुंच गया। इसे लबालब होने में एक सप्ताह का समय लगेगा। हालांकि, इंदिरानगर व गोमतीनगर की करीब पांच लाख की आबादी का संकट शनिवार से दूर हो जाएगा। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed