फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Those buying oxytocin injections made from China-made powder are on the radar

Lucknow News: चीन निर्मित पाउडर से बने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन खरीदने वाले रडार पर

Tue, 11 Nov 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Those buying oxytocin injections made from China-made powder are on the radar
लखनऊ। चीन निर्मित पाउडर से बने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की दो टीमें इनके साथियों की तलाश कर रही हैं। छानबीन में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों तक फैला है। मुनाफे के लिए इनसे ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन खरीदने वाले सब्जी कारोबारी व डेयरी संचालक रडार पर हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ में डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक फुटकर खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। इनकी मांग पर ही आरोपी बिहार से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन तस्करी कर लाते थे। दुबग्गा, बुद्धेश्वर, डालीगंज, मलिहाबाद और पारा इलाके में खरीदारों के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन


तस्करों के मोबाइल फोन से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। छानबीन में पता चला है कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल से व्यापारियों से संपर्क करते थे। बागपत के बड़ौत निवासी कयूम अली और खदरा के मो. इब्राहिम ने पूछताछ में कुछ साथियों के नाम बताए हैं, जो दिल्ली और गाजियाबाद से तस्करी करते हैं। आरोपियों के हरियाणा में भी कनेक्शन मिले हैं। आरोपी चार वर्ष से तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को उजरियांव गांव से रविवार को पकड़ा गया था। इनके पास से 55 लीटर फिनायल, 27 लीटर विनेगर, 180 एमएल की 1018 शीशी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। एसटीएफ का दावा है कि बाजार में इनकी कीमत एक करोड़ रुपये के करीब है।





पहले भी मिली है सफलता



29 अगस्त 2025- मदेयगंज से ठाकुरगंज के इरफान, रहीमाबाद के दिलदार, लखीमपुर खीरी के शहनवाज और रायबरेली के मो. साहेब को गिरफ्तार कर दो करोड़ रुपये की कीमत के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए।



30 जनवरी 2025- मदेयगंज में 70 लाख रुपये की कीमत के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए। यूपी एसटीएफ, पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने बड़ौत के जुबैर को गिरफ्तार किया था।



14 अगस्त 2024- 1.38 करोड़ रुपये की कीमत के ऑक्सीटोसिन के साथ शहीद पथ के पास हरदोई के दिनेश पाल और पारा के बुद्धेश्वर निवासी अमनोल पाल को पकड़ा गया था।




16 नवंबर 2024- जीआरपी की टीम ने लखनऊ जंक्शन के पार्सल घर से 1087 लीटर ऑक्सीटोसिन के 38 पैकेट बरामद किए थे। इनकी कीमत 1.93 करोड़ रुपये बताई गई थी।



22 दिसंबर 2024- बिहार से ऑक्सीटोसिन लाकर खपाने वाले तीन तस्करों ठाकुरगंज के मो. इलियास, पारा के श्यामू गुप्ता और हरदोई के सुलखान सिंह कोको जीआरपी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed