फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This year deepotsav will for six days

Lucknow News: इस वर्ष दीपोत्सव पांच नहीं, छह दिन का होगा

Sat, 11 Oct 2025 07:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
This year deepotsav will for six days
दीपोत्सव। सांकेतिक इंटरनेट
लखनऊ। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व इस बार छह दिन तक मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों और पंडितों के अनुसार, दीपावली पर्व का शुभारंभ धनतेरस से होता है और यह भाई दूज तक मनाया जाता है। शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होती है और शुक्ल पक्ष की द्वितीय तक चलता है। इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली (मुख्य दिन), गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाए जाते हैं। इस बार यह पांच दिन का न होकर छह दिन का होगा।
विज्ञापन


कृष्णानगर स्थित श्री आशुतोष महादेव मंदिर के पुजारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि धनतेरस का त्योहार 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 को दोपहर 12:18 बजे से होगी और समापन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 19 अक्तूबर को दोपहर 01:51 बजे होगा। छोटी दीपावली 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दिन नरक चतुर्दशी/काली चौदस और हनुमान जी की पूजा होती है। इसकी शुरुआत चतुर्दशी तिथि पर 19 को 01:51 बजे होगी और समापन 20 अक्तूबर को दोपहर 03:44 बजे होगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 को 03:44 बजे से लेकर 21 अक्तूबर को 5:54 बजे तक रहेगी। दान-श्राद्ध की भौमवती अमावस्या 21 अक्तूबर को है। वहीं अन्नकूट गोवर्धन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 को शाम 05:54 बजे से शुरू होकर 22 अक्तूबर को रात 8:16 बजे तक रहेगी। भाई दूज का पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जााएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 को रात 08:16 बजे होगी और 23 अक्तूबर 10:46 बजे समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed