फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This year AKTU pulled back from B.Tech admission on campus

Lucknow News: इस साल एकेटीयू ने कैंपस में बीटेक प्रवेश से पीछे खींचे पैर

Sun, 20 Oct 2024 05:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
This year AKTU pulled back from B.Tech admission on campus
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सत्र 2024-25 से कैंपस में बीटेक कोर्स की पढ़ाई शुरू करने से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। इसके पीछे काफी देर से मिली अनुमति और क्लास, लैब व शिक्षकों की तैनाती आदि के लिए काफी समय लगने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग ने 10 सितंबर को विवि में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई-एमएल), इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन एंड टेक्नोलाॅजी) व मैकेनिकल एंड मेकाट्रानिक्स इंजीनियरिंग में कुल 180 सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति दी थी। लेकिन तब तक विवि प्रशासन की बीटेक प्रवेश काउंसिलिंग आखिरी चरण में थी।
विज्ञापन


वहीं इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से विवि को प्रवेश के लिए थोड़ी राहत मिली लेकिन विवि प्रशासन ने कोर्स शुरू करने से जुड़ी आवश्यक तैयारियों में लग रहे समय को देखते हुए फिलहाल इस सत्र में प्रवेश न लेने का निर्णय लिया है। हालांकि 18 सितंबर को उसने राजकीय संस्थानों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग का आयोजन किया। इसमें भी अपेक्षाकृत कम विद्यार्थी ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि हम कैंपस में शुरू होने वाले बीटेक कोर्स को एक माॅडल कोर्स के रूप में चलाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में हम इसे जल्दबाजी में नहीं बल्कि पूरी तैयारियों के साथ शुरू करेंगे। इससे जुड़ी लैब निर्माण व शिक्षक रखने आदि की प्रक्रिया पूरी करने में लग रहे समय को देखते हुए अगले साल से पूरी तैयारी के साथ प्रवेश करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed