{"_id":"5f70b83e8ebc3e1a2722296b","slug":"this-time-in-ayodhya-virtual-deepotsav-pm-can-join-with-cabinet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में इस बार वर्चुअल दीपोत्सव, कैबिनेट के साथ शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में इस बार वर्चुअल दीपोत्सव, कैबिनेट के साथ शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
Sun, 27 Sep 2020 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में दीपोत्सव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बीच इस बार दीपावली पर रामनगरी में दीपोत्सव भी कुछ खास होगा। समारोह में कम से कम लोग जमा हों, इसके लिए वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं 10 लाख दीपक जलाकर 2019 में गिनीज बुक में दर्ज अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी है।
पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने बीते सप्ताह अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें कोरोना संक्रमण काल में वर्चुअल दीपोत्सव मनाने की योजना बनाई गई। पर्यटन विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। दीपोत्सव के क्षेत्र का विस्तार करते हुए राम की पैड़ी के साथ रामकथा पार्क से चरण सिंह घाट तक दीप जलाने की तैयारी है।
अयोध्या के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि थ्री डी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर वर्चुअल दीपोत्सव मनाया जाएगा। लोगों के मोबाइल पर राम की पैड़ी पर जल रहे दीपकों की माला दिखाई देगी। माला पर क्लिक करते ही ये दीपक जगमगाने लगेंगे। मोबाइल पर दीपक जलते ही उसकी सूचना सॉफ्टवेयर को मिल जाएगी। सॉफ्टवेयर तुरंत ही संबंधित व्यक्ति को पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव में शामिल होने का प्रमाणपत्र मोबाइल पर जारी कर देगा। पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में दीपोत्सव कैसे मनाया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को समारोह से जोड़ा जा सके, इसके लिए योजना बनाई जा रही है। इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इसलिए भी खास है इस बार का दीपोत्सव
ayodhya
- फोटो : social media
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला (9 नवंबर 2019) आने के बाद यह पहला दीपोत्सव होगा। साथ ही अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद यह पहली दीपावली होगी।
2017 में पहली बार हुआ था दीपोत्सव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 2017 में दीपावली पर पहली बार अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया। 2018 में दीपोत्सव पर 3 लाख 150 दीपक जलाकर कीर्तिमान स्थापित किया गया। 2019 में 5 लाख 51 हजार दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी कैबिनेट के साथ आ सकते हैं
अयोध्या के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ शिरकत कर सकते हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री के हाथों कराने के बाद पर्यटन विभाग भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के हाथों कराने की योजना बना रहा है।