Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This time AKTU will start the admission process in March-April

Lucknow News: इस बार मार्च-अप्रैल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगी एकेटीयू

Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
This time AKTU will start the admission process in March-April
लखनऊ। सत्र नियमित करने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) 2026-27 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया इस बार मार्च-अप्रैल में ही शुरू करेगा। इंजीनियरिंग, फार्मेसी आदि कोर्सों में वर्तमान सत्र की तरह पहले जेईई, फिर सीयूईटी और उसके बाद 12वीं पास विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई केंद्रीय प्रवेश समिति (कैब) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें चर्चा हुई कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्तमान सत्र में मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी और जुलाई तक छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए मौका दिया गया। हालांकि, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) व फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की ओर से संबद्धता में की गई देरी से प्रवेश प्रक्रिया काफी लंबी चली।
विज्ञापन


इसके बाद काउंसिलिंग के माध्यम से ही सवा लाख प्रवेश हुए। इसमें 12वीं पास सीधे प्रवेश पाने वाले छात्रों की संख्या 14 हजार ही है। ऐसे में अपनी प्रवेश परीक्षा कराने के बजाय वर्तमान पैटर्न से ही दाखिले नए सत्र में भी लिए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एकेडमिक काउंसिल से प्रस्ताव पास कर जल्द शासन को भेजेगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही मार्च-अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न पाठ्यक्रमों में इस वर्ष काउंसलिंग से हुए सर्वाधिक प्रवेश पर बधाई दी गई। इसके लिए प्रवेश समन्वय समिति को सम्मानित किया गया। बैठक में कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, यूपीटीएसी के समन्वयक प्रो. ओपी सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पुष्कर त्रिपाठी, अभिषेक नागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed