फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is what UP government is doing for jobs.

UP News: चार चरणों में 6809 लोगों को दिए गए नियुक्ति पत्र, अब आगे मिशन रोजगार पर ये है प्लान

Thu, 15 Dec 2022 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Dec 2022 02:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चयन के लिए चार चरणों में 6809 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। पांचवे चरण में भी जल्द ही ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
This is what UP government is doing for jobs.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ मिशन रोजगार के जरिए युवाओं के सपनों को पंख लगा रहे हैं। 2017 में योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से मिशन रोजगार के जरिए सरकार ने अनेक क्षेत्रों में युवाओं को जहां अपने पैर पर खड़ा होने में मदद की, वहीं कइयों को स्वावलंबन से भी जोड़ा गया। लोकसेवा आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता पद पर ऑनलाइन नियुक्ति पत्र दिए गए। अभी तक चार चरणों में 6809 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें शासकीय सेवा से जोड़ा गया। 

विज्ञापन


1395 अभ्यर्थियों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
लोकसेवा आयोग की तरफ से राजकीय विद्यालयों में चयनित प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन नियुक्ति पत्र देंगे। मिशन रोजगार के तहत भ्रष्टाचार मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नवचयनित 1272 प्रवक्ता व 123 सहायक अध्यापकों सहित कुल 1395 अभ्यर्थियों को पांचवें चरण में जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक पद पर 6191 व प्रवक्ता पद पर 618 लोगों के सपनों को लगे पंख 
मिशन रोजगार के तहत चार चरणों में 6809 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें से कइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो कुछ को जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र दिए गए। अब तक 6191 सहायक अध्यापक व 618 प्रवक्ता राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की सेवाओं से जुड़े। प्रथम चरण में सीएम ने 23 अक्टूबर 20 को 3317 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र सौंपा था। 19 जनवरी 2021 में 138 सहायक अध्यापकों व 298 प्रवक्ता समेत कुल 436 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर 12 अगस्त को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से युवाओं को शिक्षा विभाग में नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए 2846 चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र दिया। इनमें से 2667 सहायक अध्यापक व 179 प्रवक्ता हैं। चौथे चरण में ऑनलाइन नियुक्ति पत्र पाकर 210  लोगों की सरकारी नौकरी के सपनों को संजीवनी मिली। इनमें से 141 प्रवक्ता व 69 सहायक अध्यापक शामिल रहे।


शुक्रवार को 431 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 431 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। लोकभवन में सुबह 11 बजे समारोह के दौरान कृषि विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह जानकारी कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी शुक्रवार सुबह 7 बजे आधार कार्ड के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed