फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how police men spend their first week off in Barabanki.

पूरी नौकरी में मिला पहला वीक ऑफ तो पुलिसकर्मियों ने ऐसे बिताया दिन, बोले- थैंक्यू डीजीपी सर

Sun, 01 Sep 2019 08:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Sep 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
This is how police men spend their first week off in Barabanki.
दीवान अनिल सिंह, आरक्षी वीरेंद्र कुमार व ज्ञानवर्धन सिंह। - फोटो : amar ujala

शासन के निर्देश पर रविवार से बाराबंकी जिले में पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे लेकर पुलिसकर्मी बेहद खुश दिखाई दिए और अपना पूरा वक्त परिवार के साथ बिताया।

विज्ञापन


पहले दिन जिले के करीब 345 पुलिस कर्मियों को अवकाश दिया गया। ज्यादातर पुलिस कर्मियों ने बताया कि वह सुबह आराम से उठे। इसके बाद मंदिर गए और फिर परिवार के साथ बाहर जाकर खाना भी खाया।
विज्ञापन


पहले दिन अवकाश पाने वाले देवा कोतवाली में तैनात आरक्षी ज्ञान वर्धन सिंह ने कहा कि वह वर्ष 2006 से पुलिस की नौकरी में है। 13 साल में पहली बार साप्ताहिक अवकाश मिला। उन्होंने बताया कि आज हमने छुटपुट काम निपटाने के बाद पूरा वक्त परिवार के साथ बिताया। सुबह मंदिर जाकर पूजा की। उन्होंने इसके लिए डीजीपी को थैंक्यू भी बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी मिलने से वर्दी ठीक करने में होती है आसानी

This is how police men spend their first week off in Barabanki.
दीवान अनिल सिंह व सिपाही वीरेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala

वहीं, फतेहपुर कोतवाली में तैनात दीवान अनिल सिंह बताते है कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलने से हम अपनी वर्दी को ठीक कर सकते है और जो काम ड्यूटी के समय अधूरे रह जाते है उन्हें पूरा कर सकते है। छुट्टी मिलने से काम करने में ज्यादा आसानी होती है।

कुर्सी थाने में तैनात सिपाही वीरेंद्र सिंह ने बताया आज अवकाश पाकर जो सुकून मिला है वैसा पहले कभी नहीं मिला। सुबह आराम से उठे, उसके बाद मंदिर गए और फिर शाम को परिवार के साथ बाहर खाना भी खाया।

बोले- एसपी की कोशिशों से मिली ये सुविधा

This is how police men spend their first week off in Barabanki.
अपने परिवार के साथ मुंशी मेवा लाल। - फोटो : amar ujala

सिपाही मेवालाल ने भी अवकाश के दिन परिवार के साथ समय बिताने की बात कही। वहीं जहांगीराबाद थाने में अवकाश पर रहे एसआई सुग्रीव यादव, सिपाही संदीप कुमार, दिवाकर वर्मा, उमेश, मंगेशलता, रीता यादव आदि भी अवकाश पर रही।

इन सभी ने एसपी आकाश तोमर की सराहना करते हुए कहा कि कप्तान के अथक प्रयास से हम सभी को आज पहली बार ऐसी सुविधा मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed