फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how Police Commissioner system will work.

ये भी जानें: कमिश्नर प्रणाली में आयुक्त समेत लखनऊ में 56 और नोएडा में 38 राजपत्रित अधिकारी

Tue, 14 Jan 2020 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jan 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
This is how Police Commissioner system will work.
यूपी डीजीपी ओ पी सिंह। - फोटो : amar ujala

कमिश्नर प्रणाली के तहत लखनऊ में आयुक्त समेत राजपत्रित अधिकारियों के कुल 56 पद रहेंगे। पुलिस आयुक्त पुलिस महानिरीक्षक या इससे उच्च रैंक का होगा। अपर पुलिस आयुक्त डीआईजी स्तर के होंगे। पुलिस उपायुक्त पुलिस अधीक्षक स्तर का, अपर पुलिस उपायुक्त अपर पुलिस अधीक्षक स्तर व सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के होंगे।

विज्ञापन


दो ज्वाइंट कमिश्नर को भी मिली तैनाती
लखनऊ में दो ज्वाइंट कमिश्नर (वरिष्ठ आईपीएस) को तैनाती दे दी गई है। नवीन अरोड़ा को कानून एवं व्यवस्था और नीलाब्जा चौधरी को अपराध एवं मुख्यालय का ज्वाइंट कमिश्नर बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह नोएडा अपर पुलिस आयुक्त (डीआईजी रैंक-वरिष्ठ आईपीएस) के रूप में डीआईजी अखिलेश कुमार और डीआईजी श्रीपर्णा गांगुली को कानून-व्यवस्था और क्राइम व मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 पुलिस उपायुक्त व 13 अपर पुलिस उपायुक्त

सभी पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) स्तर के होंगे। पांच पुलिस उपायुक्त 5 जोन में होंगे। एक-एक उपायुक्त यातायात, अपराध, मुख्यालय, अभिसूचना-सुरक्षा तथा महिला अपराध से संबंधित मामले देखेगा।

नोएडा में 7 पुलिस उपायुक्त होंगे। तीन जोन में, एक क्राइम, एक ट्रैफिक , एक हेड क्वार्टर और एक महिला अपराध के मामले देखेंगे।

13 अपर पुलिस उपायुक्त
ये सभी अपर पुलिस अधीक्षक (पीपीएस/आईपीएस) स्तर के होंगे। इनमें एक स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाएगा। 5 जोन में होंगे। एक-एक अफसर कानून-व्यवस्था, यातायात, अपराध, मुख्यालय, अभिसूचना जबकि सुरक्षा के लिए दो अफसर जिम्मेदारी निभाएंगे।

नोएडा में अपर पुलिस उपायुक्त के 9 पद होंगे। इसमें 1 स्टाफ आफिसर, 3 जोन, 1 कानून व्यवस्था, 1 क्राइम, 1 ट्रैफिक , 1 हेड क्वार्टर और 1 पद इंटेलीजेंस एवं सिक्योरिटी के लिए तय किया गया है।

28 सहायक पुलिस आयुक्त

ये सभी पुलिस उपाधीक्षक (पीपीएस) स्तर के अधिकारी होंगे। इनमें 14 सर्किल में तैनात होंगे। एक कानून-व्यवस्था, तीन यातायात, दो अपराध, एक लाइन्स, दो लेखा व कार्यालय, एक अभिसूचना, दो सुरक्षा व दो महिला अपराध से संबंधित मामले देखेंगे। सहायक रेडियो अधिकारी व मुख्य अग्निशमन अधिकारी के एक-एक पद होंगे।

नोएडा में कुल 17 एसीपी होंगे। जिसमें 10 सर्किल के लिए, 1 कानून व्यवस्था के लिए, 1 क्राइम, 1 यातायात, 1 पुलिस लाइन, 1 एकाउंट एंड आफिस और दो एसीपी महिला अपराध की रोक-थाम के लिए होंगे।

पुलिस आयुक्त व टीम को मजिस्ट्रेट का अधिकार

पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त को मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए जाएंगे।

पुलिस आयुक्त को कार्यपालक मजिस्ट्रेट व अपर जिला मजिस्ट्रेट के समस्त अधिकार दिए जाएंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार होंगे।

पुलिस आयुक्त व उनकी टीम को विभिन्न अधिनियमों के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट का अधिकार मिलेगा।

लखनऊ नगर में होंगे ये थाने
आलमबाग, अलीगंज, अमीनाबाद, आशियाना, बाजारखाला, बंथरा, चौक, कैंट, चिनहट, गोमतीनगर, गुडंबा, गाजीपुर, गौतमपल्ली, हसनगंज, हजरतगंज, हुसैनगंज, इंदिरानगर, जानकीपुरम, कैसरबाग, कृष्णानगर, महानगर, मानकनगर, मड़ियांव, नाका, पारा, पीजीआई, सआदतगंज, सरोजनीनगर, तालकटोरा, ठाकुरगंज, विभूतिखंड, विकासनगर, वजीरगंज, काकोरी, नगराम, महिला थाना, मोहनलालगंज, सुशांत गोल्फ सिटी, गोमतीनगर विस्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed