फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thirty days of dedicated practice; a showcase of talent on stage.

Lucknow News: तीस दिन की साधना, मंच पर बिखरे हुनर के रंग

Tue, 23 Jun 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Thirty days of dedicated practice; a showcase of talent on stage.
तीस दिन की साधना, मंच पर बिखरे हुनर के रंग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण कार्यशालाओं का समापन सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। गोमती नगर स्थित अकादमी परिसर के संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केवल कुमार के निर्देशन में भजन-गजल, रीना टंडन के निर्देशन में अवधी लोकगीत, राहुल अवस्थी और डॉ. अंजनी कुमार मिश्र के निर्देशन में गायन और डॉ. मंजू मलकानी, श्रुति शर्मा व नीता जोशी के निर्देशन में कथक की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। तबला वादन की प्रस्तुति अनंत कुमार प्रजापति के शिष्यों ने दी।
विज्ञापन


18 मई से 22 जून तक चली कार्यशालाओं में करीब 400 प्रतिभागियों ने शास्त्रीय और उपशास्त्रीय गायन, कथक, तबला, अवधी लोकगीत, भजन-गजल, नाटक, फोटोग्राफी और एंकरिंग का प्रशिक्षण हासिल किया। कार्यशाला प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि विभिन्न विधाओं के लिए प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत और अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय कला परंपरा से जोड़ना, प्रतिभाओं को मंच देना और नवाचार को बढ़ावा देना है।

तीस दिन की साधना, मंच पर बिखरे हुनर के रंग

तीस दिन की साधना, मंच पर बिखरे हुनर के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed