{"_id":"6612f26d6790b6c142046b78","slug":"third-quarter-also-demolished-at-railway-station-raebareli-news-c-101-1-slko1034-113009-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे स्टेशन पर तीसरा क्वार्टर भी ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे स्टेशन पर तीसरा क्वार्टर भी ढहाया
Mon, 08 Apr 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सर्कुलेटिंग एरिया विकसित करने का काम चल रहा है। बाहरी हिस्से को खाली करने के लिए रविवार को भी बुलडोजर गरजा और एक हिस्से के तीसरे क्वार्टर को ढहा दिया गया। अभी दूसरे हिस्से पर बने पांच क्वार्टर, यूनियन कार्यालय ढहाया जाना बाकी है। शिफ्टिंग में हो रही देरी से दिक्कतें आ रही हैं। शौचालय व तीन क्वार्टर ढहाने के बाद ढेर हुए मलबे को हटाने के साथ ही सोमवार को फिर बाकी हिस्से में ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
शहर के रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया (बाहरी हिस्से) को विकसित करने के साथ ही प्लेटफार्म के लिए तीसरा प्रवेश द्वार बनेगा। इसीलिए स्टेशन के मुख्य भवन और रेलवे अस्पताल के बीच में बने शौचालय, आठ क्वार्टर, जर्जर मनोरंजन क्लब, यूनियन कार्यालय, साइकिल स्टैंड को ढहाया जाना है।
शनिवार को ध्वस्तीकरण शुरू हुआ, जिसमें शौचालय और दो क्वार्टर ढहाए गए। तीसरा क्वार्टर रविवार को ध्वस्त किया गया। ये तीनों क्वार्टर रेलवे अस्पताल के पास एक साइड पर बने थे। दूसरे साइड पर पांच क्वार्टर बने हैं, जिन्हें पूरी तरह खाली नहीं कराया जा सका है। यूनियन भवन भी शिफ्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का कार्यालय अस्थायी रूप से कांप्लेक्स में शिफ्ट किया जाना है, जहां विद्युत वायरिंग समेत कई काम बाकी हैं। इसे पूरा कराने को सोमवार से काम शुरू होगा। इसीलिए यूनियन कार्यालय ढहाने में समय लग सकता है, लेकिन बाकी पांच क्वार्टर सोमवार को ढहाए जा सकते हैं।
ध्वस्तीकरण के बाद ढेर हुए मलबे को हटाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। सोमवार से मलबा भी हटाया जाने लगेगा, ताकि समतलीकरण का काम भी शुरू कराया जा सके।
वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) अरुण कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण पूरा करके सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया जाएगा।