फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third counseling for 29334 teachers recruitment

शिक्षक भर्तीः तीसरी काउंसलिंग का शेड्यूल

Wed, 20 Aug 2014 08:09 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
third counseling for 29334 teachers recruitment

प्राथमिक विद्यालयों में 29,334 जूनियर शिक्षकों की भर्ती की तीसरी कट ऑफ भी जारी कर दी गई है। इस बार जिलों ने एक पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों को बुलाया है। काउंसलिंग 21 व 22 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


ज्यादातर जिलों में कट ऑफ 67 के आस-पास है। पहली काउंसलिंग में कट ऑफ 70 पर टिक गई थी। तीसरी काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि कट ऑफ और नीचे आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की भी कट ऑफ 60 पर रुक गई है। गौरतलब है कि दो बार काउंसलिंग होने के बावजूद 19,800 पद अभी खाली हैं।

पहली दो बार से अलग होगी काउंसलिंग

third counseling for 29334 teachers recruitment

पहली काउंसलिंग में एक पद के मुकाबले दो व दूसरी काउंसलिंग में एक पद के मुकाबले पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

इसके बावजूद काफी पद खाली रह गए। लिहाजा इस बार एक पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहले दो चरणों में 7 व 8 जुलाई को काउंसलिंग कराई गई।

इसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने ही अपने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया। दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को कराई गई।

विभागीय जानकारों की मानें तो दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी खाली पदों के अनुरूप अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान नहीं कराया।

पहले ही जताई गई थी संभावना

third counseling for 29334 teachers recruitment

उल्लेखनीय है कि पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में सीटें खाली रह जाने से तीसरी काउंसलिंग की संभावना पहले ही जता दी गई थी।

जहां पहले चरण की काउंसलिंग में मात्र 8500 ही आए थे। वहीं, दूसरे दिन की काउंसलिंग में ठीक-ठाक तादाद में अभ्यर्थी पहुंचे, पर ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला।

खास बात यह थी कि दूसरे दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट तैयार करते समय आरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया।

जबकि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 20 हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed