फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third counseling completed for 72825 teachers job.

72,825 शिक्षक भर्ती: जल्द मिलेगी नौकरी

Fri, 14 Nov 2014 01:37 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
third counseling completed for 72825 teachers job.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसलिंग में पात्र पाए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान कराते हुए नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एससीईआरटी निदेशालय में इस संबंध में 15 व 17 नवंबर को होने वाली बैठक के बाद विस्तृत निर्देश डायट प्राचार्यों को दिए जाएंगे। पहले दो चरणों की काउंसलिंग में 45,790 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है।
विज्ञापन


इसलिए पहले चरण में इनके टीईटी प्रमाण पत्रों का सत्यापन माध्यमिक शिक्षा परिषद से कराया जाएगा। सत्यापन में सही प्रमाण पत्र पाए जाने वालों को प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र देने के साथ इनकी कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा है कि इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग के पात्र अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराते हुए नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

जारी हुए थे खास निर्देश

third counseling completed for 72825 teachers job.

खत्म हुई तीसरे चरण की काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भी शामिल किये गए, जो छूट गये थे। वहीं, उन्हें भी मौका मिला जो दूसरे जनपदों में उपस्थित होने के कारण अपने जनपद की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके।

इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे कि जनपद में रिक्तियां होने के अलावा अभ्यर्थी ने आवेदन भी किया हो। साथ ही जनपद की कटऑफ मेरिट में भी वह जरूर हो। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने इसके औपचारिक आदेश जारी किये थे।

उन्होंने सभी डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश भेजे थे। उन्होंने माना कि कुशीनगर जनपद की कटऑफ व रिक्तियों की संख्या वेबसाइट व विज्ञप्ति में गलत अंकित हो गई थी। इस कारण वहां पर काफी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंच गये थे। अब यहां पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे जनपद में काउंसलिंग का मौका दिया जायेगा।

इसके साथ ही पहली व दूसरी काउंसलिंग की कटऑफ में आने वाले वे अभ्यर्थी जो काउंसलिंग में शामिल ही नहीं हुए हैं, उन्हें भी तीसरी काउंसलिंग में मौका दिया जा रहा है।

बचे पदों पर भी होगी चर्चा

third counseling completed for 72825 teachers job.

तीसरे चरण में 30,035 सीटों के लिए काउंसलिंग की गई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने काउंसलिंग समाप्त होने के बाद 15 और 17 नवंबर को डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

इसमें रिक्त सीटों के मुकाबले आए अभ्यर्थियों तथा बची सीटों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।

एससीईआरटी ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद खाली पदों का मिलान भी किया गया था। जिसके आधार पर एससीईआरटी ने मेरिट जारी की थी। इसलिए निर्देश दिया गया था कि जिलेवार जारी मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा।

कुछ जिलों में अचानक काउंसलिंग कराने के लिए आने वालों की संख्या काफी बढ़ने की संभावना भी जताई गई थी, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के उपाय भी करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed