{"_id":"5d5b03488ebc3e89be0cfa17","slug":"third-accused-arrested-in-hit-and-run-case-lucknow-news-lko4770868173","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार युवकों को कुलचने का तीसरा संदिग्ध भी गिरफ्तार, दो एसयूवी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार युवकों को कुलचने का तीसरा संदिग्ध भी गिरफ्तार, दो एसयूवी जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार युवकों को कुचलने का तीसरा संदिग्ध भी गिरफ्तार, दो एसयूवी जब्त
इंदिरानगर में अरविंदो पार्क पुलिस चौकी के पास स्कूटी सवार दो युवकों को कुचलकर मारने के मामले में तीसरे संदिग्ध तकरोही के दीनदयालपुरम निवासी विकास चौधरी उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि बीती रात हरिहरनगर नवासी संदीप सिंह और सचिन कुमार को पुलिस ने पकड़ा था।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही काले रंग की एसयूवी जैसे वाहन समेत दो कार भी जब्त की गई हैं।
हत्या के मामले में एक अन्य संदिग्ध फरीदीनगर के अवधकुंज निवासी इशूवीर सिंह व जब्त की गई एसयूवी के मालिक शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले फैज समेत एक अन्य कार की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार रात हुई घटना में मारे गए स्कूटी सवार पवन के पिता व हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार सूबेदार सिंह ने संदीप सिंह, सचिन कुमार, विक्की, इशूवीर सिंह पर हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
उनका कहना था कि आठ अगस्त को उपरोक्त लोगों ने बेटे पवन को बुलाकर बुरी तरह से पीटा था जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
सूबेदार सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने बेटे को कार से कुचल डाला।
घटना में पवन के साथ स्कूटी में बैठे तुषार की भी मौत हो गई थी जबकि तीसरे साथी हिमांशु का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि मारपीट के मामले में नामजद आरोपी संदीप सिंह, सचिन कुमार और विकास चौधरी को पिकनिक स्पॉट रोड से गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथे आरोपी इशूवीर सिंह की तलाश की जा रही है।
विकास चौधरी की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदीनगर गेट के सामने स्थित फैज के गैराज से काले रंग की एसयूवी कार समेत दो वाहन बरामद किए हैं।
सूबेदार सिंह का कहना है कि बुधवार रात उनके बेटे और उसके दोस्तों को कुचलने से पहले पुलिस ने मारपीट के चारों आरोपियों को समझौता करने के लिए थाना बुलाया था।
उनके साथ फैज भी अपनी काले रंग की एसयूवी से थाना आया था। थाना में सबने मिलकर पुलिस के सामने ही उनके बेटे को धमकाया और चले गए।
सूबेदार सिंह का आरोप है कि इस घटना के कुछ घंटे बाद फैज की ही एसयूवी से उनके बेटे को कुचला गया था। पुलिस उक्त कार की फोरेंसिक जांच कराने का विचार कर रही है।
इसके अलावा एक अन्य एसयूवी की भी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।