फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third AC coaches to be added in two trains.

रेलवे का तोहफा: दो ट्रेनों में बढ़ाई गईं थर्ड एसी की बोगियां

Fri, 31 Mar 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Mar 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
third AC coaches to be added in two trains.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की सुविधा देखते हुए रेलवे ने कविगुरु एक्सप्रेस व उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में स्थाई रूप से थर्ड एसी की बोगी बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि जयपुर-कामख्या कविगुरु एक्सप्रेस (19709) में तीन अप्रैल से जयपुर से और कामाख्या-जयपुर कविगुरु एक्सप्रेस (19710) में छह अप्रैल से कामाख्या से थर्ड एसी की अतिरिक्त बोगी बढ़ेंगी।
विज्ञापन


जिससे सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के सात, सामान्य के छह, लगेज यान दो और एक पैंट्री कार सहित कुल 22 कोच हो जाएंगे।

इन ट्रेनों में भी बढ़ेगी बोगी

third AC coaches to be added in two trains.

वहीं, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (19601) में भी एक अप्रैल से स्थाई रूप से थर्ड एसी की बोगी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जबकि तीन अप्रैल से न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19602) में बोगी बढ़ेगी।

इससे सेकंड एसी के दो, थर्ड एसी के चार, स्लीपर के आठ, सामान्य के छह तथा लगेज यान के दो कोच सहित कुल 22 बोगियां हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed