{"_id":"68fd3b7b6dabf4360f0e78cc","slug":"thieves-targeted-two-houses-stole-jewellery-and-cash-worth-lakhs-lucknow-news-c-13-lko1070-1440593-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी पार
Sun, 26 Oct 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
गांव के पास बाग में मिला बक्सा व कपड़े।
मलिहाबाद। ईशापुर गांव में चोरों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी (पत्र वाहक) लक्ष्मी नारायन व अधिवक्ता शुभम यादव के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
ईशापुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायन ने बताया कि शुक्रवार रात वह दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में सोए हुए थे, जबकि परिवार के लोग नीचे कमरे में थे। पास में बने एक कमरे में बक्सा सहित सारा सामान रखा हुआ था। देर रात अज्ञात चोर कमरे का ताला खोलकर बक्सा उठा ले गए। सुबह जब साढ़े चार बजे उठे तो कमरा खुला हुआ था और बक्सा गायब था। घर के पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था। खोजबीन करने पर गांव के पास एक बाग में बक्सा व कपड़े पड़े मिले। इसमें रखे पांच लाख रुपये के जेवर व पांच हजार नकद गायब थे।
यहीं पर अधिवक्ता शुभम यादव के घर भी चोरों ने धावा बोला। अधिवक्ता के मुताबिक कमरे में रखी अलमारी से लगभग ढाई लाख के जेवर व 55 हजार रुपये और पांच घड़ियां चोर उठा ले गए। पीड़ित लक्ष्मी नारायन मलिहाबाद खंड विकास कार्यालय में कर्मचारी थे। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।