{"_id":"683452871476fb741f032964","slug":"thieves-stole-jewellery-and-cash-worth-lakhs-from-five-houses-including-that-of-bank-officer-in-lucknow-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोरों ने बैंक अफसर समेत पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर... नकदी और कीमती सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोरों ने बैंक अफसर समेत पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर... नकदी और कीमती सामान किया पार
Mon, 26 May 2025 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 05:07 PM IST
सार
लखनऊ में चोरों ने बैंक अफसर समेत पांच घरों को निशाना बनाया। उन्होंने लाखों के जेवर और नकदी समेत कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस केस दर्ज करके चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में चोरों ने बैंक अधिकारी के साथ चार अन्य लोगों के मकानों को निशाना बनाया। घरों से लाखों के जेवर, नकदी और कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने अलीगंज, बीबीडी, मड़ियांव और गोसाईगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोलागंज निवासी साहिल भारती के मुताबिक, अलीगंज सेक्टर-सी निवासी उनकी बुआ का बेटा चेतन सोनकर बैंक में अधिकारी है। वह पूरे परिवार के साथ बेंगलुरु में रहता है। घर की देखभाल वह करते हैं। 18 मई को रात 2:31 बजे चेतन के मोबाइल पर उनके अलीगंज स्थित घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ होने का नोटिफिकेशन आया था।
विज्ञापन
साहिल ने बताया कि जब भाई ने जब फुटेज देखा तो उसमें दो लोग काले कपड़े पहने हुए दिखे, जो बेडरूम का ताला तोड़ रहे थे। चेतन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मगर, पुलिस जब तक पहुंचती चोर नकदी और लाखों के जेवर चुरा कर ले जा चुके थे। फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी स्कूटी से आए थे। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी इस घर में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
उधर, बीबीडी के तिवारीगंज निवासी प्रियंका मिश्रा के मकान से दस मई को ढाई लाख के जेवर चोरी हो गए। उन्होंने घर में काम करने वाले ठेकेदार हर्षदेव तिवारी व लेबर संदीप, फूलसिंह और तीन अज्ञात पर चोरी का आरोप लगाया है।
वहीं, मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी आशीष मजूमदार के घर से 22 मई को बाइक, एक लाख रुपये और आभूषण व नबी नगर नौबस्ता के शौर्य के मकान से 13 मई को दो लाख के जेवर चोरी हो गए।
इसके अलावा गोसाईगंज के सठवारा में रहने वाले देशराज के मकान से चोरों ने 21 मई को दस हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस के मुताबिक सभी मामलों में केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।